फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demonstration of Congressmen against the rising prices of petroleum products

पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Fri, 11 Jun 2021 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of Congressmen against the rising prices of petroleum products
देवबंद। पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। वहीं सपा कार्यकर्ताओं ने भी जनता के साथ धोखा करार दिया है।
विज्ञापन

कांग्रेस के नगराध्यक्ष तंजीम सिद्दीकी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर-मुजफ्फरनगर बस स्टैंड के सामने धरना प्रदर्शन किया। सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा शासन में महंगाई चरम पर है।अजय त्यागी ने कहा कि पिछले 13 महीने में पेट्रोल 25.72 रुपये और डीजल 23.93 रूपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। जिला महासचिव राहत खलील, अब्दुल कादिर त्यागी, शमशाद जंग ने कहा कि कांग्रेस सरकार में पेट्रोल-डीजल की कीमत 50 रुपये लीटर थी। जबकि रसोई गैस का सिलेंडर 350 रुपये में मिलता था। सरकार को मूल्यवृद्धि तुरंत वापस लेनी चाहिए। धरना प्रदर्शन में अशरफ भारती, राशिद खान, संजय त्यागी, प्रमोद त्यागी, मौ. शफीक, उमेश त्यागी, शहजाद उस्मानी, रामगोपाल वर्मा, मजाहिर हसन, नासिर सलमानी, कन्हैयालाल श्रीवास्तव आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, मोहल्ला सैनी सराय में सपा की बैठक में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामकिशन सैनी ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण देश में हाहाकार मचा हुआ है। अध्यक्षता सुरेंद्रपाल सैनी व संचालन डॉ. संदीप सैनी ने किया। बैठक में प्रविंदर सैनी, नरेन्द्र सैनी, अभिषेक, सोनू सैनी, विनय सैनी, सौरभ सैनी, मोहित सैनी व अरुण सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed