{"_id":"61a51a20cf73950167364399","slug":"demonstration-of-bhakiyu-tomar-in-sdm-office-for-various-demands-devband-news-mrt566900224","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू (तोमर) का एसडीएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू (तोमर) का एसडीएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते भाकियू (तोमर) के कार्यकर्ता
- फोटो : DEVBAND
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू (तोमर) का एसडीएम कार्यालय में धरना प्रदर्शन
देवबंद (सहारनपुर)। संसद सत्र में एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने, बिजली दर घटाने और गन्ना मूल्य 460 रुपये क्विंटल कराने समेत अन्य मांगों को लेकर सोमवार को भाकियू (तोमर) के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। बाद में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
धरना प्रदर्शन में यूनियन के जिला महामंत्री हाजी मो. अब्बास ने कहा कि चीनी मिलों द्वारा किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। समय पर पर्ची नहीं मिलने के कारण किसान गेहूं की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। चीनी मिलों की मनमानी को यूनियन सहन नहीं करेगी। एसडीएम दीपक कुमार को सौंपे ज्ञापन में सरकार द्वारा घोषित गन्ना मूल्य में 110 रुपये क्विंटल की बढ़ोतरी कराकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार 14 दिन के भीतर भुगतान कराने, थीतकी गांव में गन्ना क्रय केंद्र बनवाने, घलौली गांव के तालाब को कब्जा मुक्त कराने, बिजली की कीमतों में छूट दिलाने, जर्जर विद्युत तार बदलवाने, दिल्ली आंदोलन का शिकार किसानों को शहीद का दर्जा दिलाकर पीड़ित परिजनों को 15-15 लाख रुपये का मुआवजा दिलाने, एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कराने, 60 वर्ष से अधिक आयु के किसानों को छह हजार रुपये मासिक पेंशन दिलाने और टोल टैक्स बचाने के चक्कर में सांपला रोड से गुजरने वाले भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में दीपक त्यागी, रामकुमार, सुशील चौधरी, अनुज चौधरी, फरमान अली, अथर नकवी, कलीम गौड़, मोनिश गौड़, गुलबहार, मौ. फिरोज, मनोज कुमार, महबूब हसन, नसीर व शिवपाल प्रधान आदि रहे।

देवबंद में भाकियू (तोमर) के धरना प्रदर्शन में विचार रखते किसान नेता- फोटो : DEVBAND
विज्ञापन