फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demonstration in front of the factory demanding salary

फैक्टरी के सामने वेतन की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन

Fri, 31 Dec 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Demonstration in front of the factory demanding salary
जानसठ के गांव सालारपुर फैक्टरी के सामने धरना प्रदर्शन करते मजदूर - फोटो : KHATAULI
फैक्टरी के सामने वेतन की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, जानसठ। फैक्टरी मालिक के द्वारा दो माह का वेतन नहीं देने पर मजदूरों ने वेतन की मांग को फैक्टरी के सामने धरना प्रदर्शन किया। इससे पूर्व भी मजदूरों ने एसडीएम जयेंद्र कुमार को प्रार्थना पत्र देकर वेतन दिलवाने की मांग की थी। उस वक्त एसडीएम ने मजदूरों को आश्वासन दिया था।

बृहस्पतिवार को मजदूर रविंद्र कुमार शर्मा, विजयपाल, संदीप शर्मा, विनोद कुमार, हरेंद्र, विक्रम सिंह, रोहित कुमार, राकेश कुमार, अरविंद कुमार, विनीत कुमार सुमित कुमार आदि मजदूर एकत्र होकर गांव सालारपुर में स्थित फैक्टरी गेट पर पहुंचे। जहां पर मजदूरों ने वेतन की मांग को लेकर फैक्टरी गेट के सामने धरना प्रदर्शन किया। मजदूरों का कहना था कि वे गांव सालारपुर में स्थित फैक्टरी में मजदूरी करते हैं। फैक्टरी मालिक ने दो माह का वेतन नहीं दिया है। वेतन नहीं मिलने से मजदूर परेशान हैं। परिवार का पालन पोषण करना भी मुश्किल हो गया है। मजदूरों ने धरना प्रदर्शन कर वेतन फैक्टरी मालिक से वेतन देने की मांग की है। फिलहाल फैक्टरी मालिक की ओर से मजदूरों को कोई ठोस जवाब नहीं मिला है। इसके अलावा मजदूरों को फैक्टरी के अंदर घुसने नहीं दिया गया। मजदूर शुक्रवार को भी धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed