{"_id":"5f80acee8ebc3e9b9241ff27","slug":"demolition-and-uproar-on-rohana-toll-muzaffarnagar-news-mrt5053533108","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहाना टोल पर तोड़फोड़ और हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहाना टोल पर तोड़फोड़ और हंगामा
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रोहाना टोल पर बिना टोल दिए गाड़ी निकाले जाने से इंकार किए जाने पर भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए बूम बैरियर तोड़कर टोल को फ्री कर दिया। मामले में टोल प्रबंधन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जिलाध्यक्ष समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सहारनपुर-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे-59 स्थित रोहाना टोल पर शुक्रवार सुबह 9.53 बजे काले रंग की स्कॉर्पियो में तीन लोग पहुंचे और बिना टोल दिए वहां से निकलने की बात कही। टोल कर्मियों ने बिना टोल निकालने से मना किया तो उन्होंने खुद को भाकियू भानु के कार्यकर्ता होने की बात कहकर जबरन निकलने की कोशिश की। जिसे लेकर टोल कर्मियों से उनकी नोकझोंक हो गई। आरोप है कि इसके बाद तीनों लोगों ने कॉल कर बाइक पर तीन अन्य लोगों को वहां बुला लिया, जिसके बाद आरोपियों ने हंगामा करते हुए टोल प्लाजा का बूम बैरियर तोड़कर वहां टोल फ्री कर दिया।
विरोध करने पर आरोपियों ने टोल कर्मियों के साथ बदसलूकी भी की। टोल के सुरक्षा इंचार्ज नितिन कुमार निवासी मोहनपुरा, रुड़की ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिस पर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी छह लोगों को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि आरोपियों में भाकियू भानु गुट का जिलाध्यक्ष बलराम, अभिषेक, विशाल, अनमोल, अर्जुन व सागर सभी कार्यकर्ता भाकियू भानु गुट शामिल हैं। इन सभी आरोपियों के खिलाफ सुरक्षा इंचार्ज की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष समेत कुछ लोगों ने रोहाना टोल पर टोल दिए बिना गाड़ी निकाले जाने से इंकार किए जाने हंगामा करते हुए तोड़फोड़ की। बूम बैरियर तोड़कर वाहनों को फ्री निकाला गया। वीडियो फुटेज के आधार पर मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर उन्हें जेल भेज दिया गया है। - अभिषेक यादव, एसएसपी