फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demolished illegal constructions in the city

शहर में अवैध निर्माणों को ध्वस्त कराया 

Thu, 26 Apr 2018 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Thu, 26 Apr 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
Demolished illegal constructions in the city
अतिक्रमण हटाती जेसीबी मशीन। - फोटो : अमर उजाला
अतिक्रमण हटाओ अभियान में प्रशासन ने भाजपा नेता के भाई की दुकान के बाहर का अतिक्रमण गिरा दिया। सहारनपुर बस अड्डे के निकट अधिवक्ता अनिल जिंदल के मकान के पानी का पाइप और घर का रास्ता तोड़ देने पर हंगामा हुआ। जिला प्रशासन ने रुड़की रोड, अहिल्याबाई चौक, सहारनपुर बस अड्डा क्षेत्र का अतिक्रमण हटवाया।   
विज्ञापन


बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा ने सीओ सिटी हरीश भदौरिया और नगरपालिका परिषद की टीम के साथ शिव चौक से रुड़की रोड की ओर अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया। शहर में सड़क के दोनों ओर दुकानों पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी मशीन के माध्यम से ध्वस्त किया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के पास ही भाजपा कार्यालय वाली गली पर सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा ने अवैध दुकान को ध्वस्त कराया। इसके साथ ही यहां पर भाजपा कार्यालय के लिए लगाए गए बोर्ड को तुड़वा दिया गया। नावल्टी चौराहे तक सड़क के दोनों ओर बिना किसी भेदभाव के अतिक्रमण हटाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से टीम सीधे जिला चिकित्सालय पर पहुंची और जिला चिकित्सालय के बाहर नाले पर लगी दुकानों को हटवाया। अभियान के दौरान कहीं पर भी किसी ने कोई विरोध नहीं किया। अभियान आगे बढ़ता रहा। रुड़की रोड पर पाल धर्मशाला के आनन्दपुरी के पास दुकानों के बाहर किए गए अवैध कब्जों को सख्ती के साथ बिस्मार कराया।

यहां पर भाजपा नेता जगदीश पांचाल के भाई की दुकान भी है। उनके द्वारा लोहे का व्यापार किया जाता है। जब टीम यहां पर अतिक्रमण हटवाने पहुंची तो जगदीश पांचाल भी मौजूद थे, उनके द्वारा पुलिस और नगरपालिका परिषद की टीम को अतिक्रमण ध्वस्त नहीं करने दिया, जबकि आसपास की दुकानों को अतिक्रमण ढहा दिया गया।

भाजपा नेता के भाई की दुकान के सामने का अतिक्रमण नहीं हटाने का व्यापारियों में विरोध किया।  दुकानदारों के विरोध के बाद सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीम को लेकर इंस्पेक्टर कोतवाली अनिल कुमार कपरवान वहां पहुंचे और भाजपा नेता के भाई की दुकान के बाहर का अतिक्रमण ध्वस्त कराया।  

पाल धर्मशाला के छज्जे पर रास्ते के लिए सड़क पर बनाए गए लोहे के जीने को भी उखड़वा दिया गया। धर्मशाला की बाउंड्री भी हिल गई। सहानपुर बस अड्डे पर अधिवक्ता अनिल जिंदल के घर के सामने टीम ने पानी की टंकी के पाइप और घर के अंदर जाने का रास्ता तोड़ दिया। इस पर जिला बार संघ अध्यक्ष राजेश्वरदत्त त्यागी और विधायक कपिलदेव अग्रवाल भी मौके पर पहुंच गए।

हंगामा होते देख सीओ सिटी ने गलती मानी। डीएम राजीव शर्मा से अधिवक्ता मिले और कार्रवाई पर रोष जताया। डीएम ने तोड़े गए निर्माण को ठीक कराने का आश्वासन दिया। रुड़की रोड पर पेट्रोल पंप के सामने सबसे अधिक अतिक्रमण कर रखा था, जिसे टीम ने पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। 


बंद होगा अवैध वाहनों का संचालन 
मुजफ्फरनगर। सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा ने बताया कि अस्पताल के बाहर खडे़ होने वाले अवैध वाहनों का संचालन बंद कराया जाएगा। अस्पताल तिराहे और अस्पताल के बाहर की जगह को अतिक्रमण मुक्त रखा जाएगा। अवैध वाहनों का संचालन करने पर सीधे कार्रवाई होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed