फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Demand for widening of Kanwar track road, met the Chief Minister

Muzaffarnagar News: कांवड़ पटरी मार्ग के चौड़ीकरण की मांग, मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Wed, 20 Aug 2025 06:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 06:23 PM IST
विज्ञापन
Demand for widening of Kanwar track road, met the Chief Minister
कावड़ पटरी मार्ग के चौड़ीकरण के संबंध में लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  से मुलाकत करते संत
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रतनपुरी। नेशनल हाइवे 58 पर नावला कोठी से मुजाहिदपुर, भूपखेड़ी होते हुए पुरा महादेव तक जाने वाले प्राचीनतम कांवड़ पटरी मार्ग के चौड़ीकरण की मांग की गई। इस संबंध में संत गौरवानंद महात्मा एवं पूर्व विधायक जितेंद्र पाल सिंह सतवाई के नेतृत्व में पुरा महादेव संघर्ष समिति के पदाधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले। मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया है।


पिछले काफी समय से क्षेत्र के ग्रामीण नावला कोठी से फुलत, बड़सू, भूपखेड़ी, पाली आदि गांव से होते हुए पुरा महादेव रजबहा पटरी मार्ग के चौड़ीकरण की मांग करते आ रहे हैं। क्षेत्र के ग्रामीणों ने पिछले वर्ष 24 जून को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह को भी दिया था। इसके अतिरिक्त संत गौरवानंद महात्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मिला था जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के बावजूद कोई कार्रवाई नही हुई।
विज्ञापन



मंगलवार को भूपखेड़ी स्थित श्री राज दरबार परमात्मानंद आश्रम के संत गौरवानंद महात्मा एवं पूर्व विधायक जितेंद्र पाल सिंह सतवाई के नेतृत्व में पुरा महादेव कावड़ मार्ग संघर्ष समिति के पदाधिकारी मांग पूरी कराने को लेकर लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिले। इस दौरान उन्होंने एक मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा। संत गौरवानंद महात्मा ने बताया कि यह मार्ग चौड़ीकरण एवं सौंदर्यकरण के सभी मानक भी पूर्ण करता है। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में संत गौरवानंद महात्मा, पूर्व विधायक जितेंद्र पाल सिंह सतवाई, हंस सोम पाली, नीरज सोम कपसाड़, सुधीर प्रधान कालंद व अनिल तोमर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------------
पुरा महादेव मंदिर जाने का शाॅर्ट कट मार्ग

नेशनल हाइवे 58 पर नावला कोठी से रतनपुरी क्षेत्र के गांव रायपुर नंगली, फुलत, बड़सू, भूपखेड़ी, मुजाहिदपुर, रार्धना, खेड़ा, पाली, कालंद, सरूरपुर, करनावल आदि गांवों से होकर रजबहा पटरी मार्ग पुरा महादेव मंदिर तक जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस पटरी मार्ग से कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों शिवभक्त गुजरते हैं। लेकिन यह मार्ग अत्यंत संकरा होने के कारण शिवभक्तों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed