{"_id":"63cfdca0aa8eb540c61c17e3","slug":"demand-for-arrest-of-officials-including-sugar-mill-owner-muzaffarnagar-news-c-14-1-91787-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: चीनी मिल मालिक सहित अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: चीनी मिल मालिक सहित अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन
बुढ़ाना कोतवाली में इंस्पेक्टर को ज्ञापन देते भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता।
भाकियू अराजनैतिक ने कोतवाल को दिया ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर इंस्पेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बजाज चीनी मिल मालिक सहित अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग की गई।
भाकियू अराजनैतिक के तहसील अध्यक्ष सुधीर पंवार ने बताया कि बजाज चीनी मिल भैंसाना के बडौदा गांव के गन्ना क्रय केंद्र पर बीस जनवरी को घटतौली पकड़ी गई थी। इस घटना में चीनी मिल मालिक सहित चीनी मिल के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करवाया गया था। आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। भाकियू कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन इंस्पेक्टर को दिया। ज्ञापन में नामजद सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की गई।
यह ज्ञापन इंस्पेक्टर के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजा जाएगा। चेतावनी दी है कि दो दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे कोतवाली में आंदोलन करेगें। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार शर्मा ने कहा कि उनका ज्ञापन उचित माध्यम से जिलाधिकारी को भेज दिया जाएगा। इस मौके पर ज्ञापन देने वालों में सुधीर पंवार यासीन केपी सिंह, गजेंद्र, हरिराज, शीशपाल व योगेंद्र आदि मौजूद रहे।