{"_id":"5eb04e518ebc3e90955a6dda","slug":"defeat-corona-muzaffarnagar-news-mrt480405793","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का मुकाबला कर हराना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का मुकाबला कर हराना है
विज्ञापन
कोरोना का मुकाबला कर हराना है
मुजफ्फरनगर। चौधरी छोटूराम महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आम जनता को कोरोना के भय से उबारने के लिए अभियान चलाया। छात्राएं महिलाओं को समझा रही हैं कि कोरोना से डरना नहीं, इसका मुकाबला करना है।
मुस्कुराएगा इंडिया थीम के अंतर्गत एनएसएस के विद्यार्थी लगातार जनता को समझाने का काम कर रहे हैं। छात्राओं की भूमिका ऐसे माहौल में अहम हो रही है। घरों में जाकर छात्राएं महिलाओं के अंदर के भय को दूर कर रही है। गांव, गली और कॉलोनियों में कोविड-19 वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोगों में एक भय का माहौल बना है, जो लोग साइकोलॉजिकल बीमार हो गए हैं, उनको ठीक करने के लिए योग की मदद ली जा रही है। कोरोना से डरना नहीं है, लड़ना है। लॉकडाउन में घर में रहकर हैंडवॉश कर मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंस मेंटेन करना है। प्रचार्य डॉ. नरेश मलिक के निर्देशन में कार्यक्रम अधिकारी एवं जिले के नोडल अधिकारी डॉ. गिरिराज किशोर अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं। मुख्य रूप से शिविका चौधरी, अंकित कुमार, निहारिका, आकांक्षा, अन्नू, श्रेया जयंत, अनुभूति सिंह, सृष्टि चौधरी, निक्की चहल, अंकित कुमार, मीशा सिंगल आदि लोगों को समझाने में लगे हैं।