फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Deadly attack on ex-serviceman

पूर्व सैनिक पर जानलेवा हमला

Mon, 01 Nov 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Deadly attack on ex-serviceman
मुजफ्फरनगर। विश्वकर्मा चौक पर पूर्व सैनिक की दुकान खाली कराने को लेकर हुए विवाद में किराएदार ने साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया। इसमें दुकान मालिक समेत दो लोग घायल हो गए। कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने थाने में हंगामा किया, जिस पर पुलिस ने किराएदार समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

नई मंडी थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक पर पूर्व सैनिक जगन्नाथ शर्मा की दो दुकानें हैं, जो उनकी पत्नी सरला शर्मा के नाम पर हैं। करीब दस साल पूर्व इनमें से एक दुकान सरवट निवासी जहांगीर ने किराए पर लेकर टायरों का काम शुरू किया था। करीब तीन साल पूर्व सरला शर्मा ने दुकान खाली कराने के लिए कहा तो जहांगीर ने कोर्ट में वाद दायर करते हुए दुकान खाली कराने पर स्टे भी ले लिया। तभी से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। कोर्ट से स्टे होने के बावजूद रविवार को जहांगीर दुकान में निर्माण कार्य करा रहा था।
विज्ञापन

सरला शर्मा पक्ष ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने सरवट से अपने भाई नदीम के साथ ही कई अन्य साथियों को भी मौके पर बुलाकर दुकान मालिक पक्ष पर हमला कर दिया। इसमें सरला शर्मा के यहां आया हुआ रिश्तेदार रुड़की के सिविल लाइन निवासी देवेंद्र शर्मा समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी जहांगीर व उसके भाई नदीम को हिरासत में ले लिया, जबकि एक अन्य आरोपी पुलिसकर्मी से हाथ छुड़ाकर फरार हो गया। घटना के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सरला पक्ष ने थाने में हंगामा करते हुए आरोपी किराएदार के खिलाफ तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed