{"_id":"5eb04da28ebc3e904914a6b7","slug":"dead-body-of-youth-missing-from-kamheda-found-in-meerapur-ganga-canal-khatauli-news-mrt4804047185","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम्हेड़ा से लापता युवक का शव मीरापुर गंगनहर में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम्हेड़ा से लापता युवक का शव मीरापुर गंगनहर में मिला
विज्ञापन
मीरापुर में भुम्मा गंगनहर में कम्हेड़ा से लापता विनित का शव मिलने पर जांच पड़ताल करती पुलिस।
- फोटो : KHATAULI
कम्हेड़ा से लापता युवक का शव मीरापुर गंगनहर में मिला
ककरौली/मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। पिछले चार दिनों से लापता युवक का शव मीरापुर की भुम्मा गंगनहर में उतराता हुआ मिला। परिजनों ने शव की शनाख्त की है। युवक का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने युवक की मौत को लेकर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।
ककरौली के गांव कम्हेड़ा निवासी समुंदरसेन का 20 वर्षीय पुत्र विनीत एक मई को घर से बाहर निकला था। उसके बाद से विनीत घर नहीं लौटा था। परिजनों ने उसको काफी जगह तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका था। सोमवार को परिजनों ने ककरौली थाने में विनीत के लापता होने की तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर लेकर गुमशुदगी दर्जकर युवक की तलाश शुरू कर दी थी। सोमवार की शाम को मीरापुर की भुम्मा गंगनहर में वहां से गुजरने वाले लोगों ने युवक का शव पानी में उतराते हुए देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मीरापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को गंगनहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव की शनाख्त कराने को आसपास के थाने में सूचना दी। शव मिलने की सूचना पर ककरौली पुलिस भुम्मा गंगनहर पर पहुंची। ककरौली पुलिस ने लापता विनीत के परिजनों को मौके पर बुलवाया। परिजनों ने विनीत के रूप में शव की शनाख्त की। युवक का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की मौत को लेकर ककरौली व मीरापुर पुलिस ने जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है। बता दें कि विनीत के लापता होने को लेकर परिजनों ने गांव के तीन युवकों के नाम भी पुलिस को बताए थे। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।