फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dead body of Bijnor's youth found in Ganges after two days

Muzaffarnagar News: दो दिन बाद गंगा में मिला बिजनौर के युवक का शव

Sat, 20 May 2023 05:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 05:37 PM IST
विज्ञापन
Dead body of Bijnor's youth found in Ganges after two days
बृहस्पतिवार को भाभी का अंतिम संस्कार कराने आया था युवक
विज्ञापन

नहाते वक्त डूब गया था, शनिवार को बैराज के गेट नंबर 27 पर मिला शव


संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। भाभी की मौत के बाद गंगा बैराज पर अंतिम संस्कार कराने पहुंचे युवक की भी गंगा में डूबने से मौत हो गई। दो दिन बाद युवक का शव बरामद हुआ।
बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र के मानसापुर गांव निवासी अशोक (30) बृहस्पतिवार को गंगा बैराज के निकट स्थित रावली घाट पर अपनी भाभी का अंतिम संस्कार कराने के लिए आया था। अंतिम संस्कार के बाद नहाते समय वह गंगा में डूब गया। इसके बाद से परिजन और पुलिस उसकी तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन

शनिवार को गंगा बैराज स्थित रामराज थाने की चेकपोस्ट पर राहगीरों ने सूचना दी कि बैराज के गेट नंबर 27 में एक शव बह रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया। मृतक की शिनाख्त अशोक के रूप में हुई। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में गम का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed