{"_id":"6111662c8ebc3efcda0224d3","slug":"dead-body-of-a-young-man-drowned-in-sakhan-canal-recovered-after-16-hours-devband-news-mrt551179699","type":"story","status":"publish","title_hn":"साखन नहर में डूबे युवक का 16 घंटे बाद शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साखन नहर में डूबे युवक का 16 घंटे बाद शव बरामद
विज्ञापन
मृतक प्रिकुंज त्यागी (फाइल फोटो)
- फोटो : DEVBAND
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। नहाते समय पानी में डूबे युवक का शव लगभग 16 घंटे बाद पुलिस ने साखन नहर से बरामद कर लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विदित रहे कि नागल के गांव बसेड़ा निवासी योगेश त्यागी का पुत्र प्रिकुंज त्यागी (22) अपने दोस्त विशाल त्यागी, बिट्टू त्यागी और गौरव त्यागी के साथ रविवार की शाम करीब 4.45 बजे देवबंद स्थित साखन नहर में नहाने गया था। चारों युवक साखन से करीब 500 मीटर बास्तम गांव की तरफ नहर के पानी में नहाने उतरे थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ जाने पर प्रिकुंज त्यागी पानी के तेज बहाव में बह गया था।
हालांकि जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेसक्यू ऑपरेशन चलाकर प्रिकुंज की तलाश की, लेकिन बारिश और अंधेरा होने के कारण रेसक्यू बीच में ही रोकना पड़ा। रात्रि में पुलिस अधिकारियों ने नहर का पानी बंद कराया। पानी कम होने पर सोमवार की सुबह करीब आठ बजे प्रिकुंज का शव साखन से करीब 300 मीटर आगे बास्तम की तरफ से नहर से बरामद कर लिया। बाद में पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
सीओ रजनीश उपाध्याय ने बताया कि पानी में डूबने से प्रिकुंज की मौत हुई है। वहीं, प्रिकुंज का शव मिलने पर उसके गांव बसेड़ा में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। मृतक प्रिकुंज अविवाहित था। उधर, मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। कोतवाल ने बताया कि अभी परिजनों की तरफ से कोई तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।