फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dalit teacher beaten to death with sticks after kidnapping

Muzaffarnagar News: अपहरण के बाद दलित शिक्षक की डंडों से पीटकर हत्या

Wed, 04 Dec 2024 12:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 04 Dec 2024 12:27 PM IST
विज्ञापन
Dalit teacher beaten to death with sticks after kidnapping

विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव अटाली निवासी अनुसूचित जाति के शिक्षक योगेश कुमार (48) की अपहरण के बाद डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शिक्षक का शव चरथावल क्षेत्र के गांव रसूलपुर के जंगल में नाले से बरामद हुआ। जिस युवती से सगाई होनी थी, उससे एकतरफा प्यार करने वाले युवक ने अपने दोस्त के साथ वारदात अंजाम दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बरला इंटर कॉलेज में हिंदी के शिक्षक योगेश कुमार की बहन सिमलेश ने सोमवार रात रसूलपुर निवासी परमजीत और अमित के खिलाफ शिक्षक के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। दोनों पर पहले भी धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने परमजीत को सैदपुरा शनि देव मंदिर के पास से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया। सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शिक्षक को कार में अपहरण कर ले जाने के बाद डंडोंं से पीट-पीटकर हत्या की गई थी। कार, दो डंडे व एक रस्सी बरामद की गई है। आरोपी अमित अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी शिक्षक का खानदानी भाई है। आरोपी परिवार अटाली से कई साल पहले रसूलपुर जाकर रहने लगा था। आरोपी ने बताया कि जिस युवती से शिक्षक की आठ दिसंबर सगाई वाली थी, उसे अमित पसंद करता था। जबकि युवती की शिक्षक से बातचीत चल रही थी। एकतरफा प्यार में हत्या की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed