फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Dabangs captured pond land in Manki

मानकी में तालाब की भूमि पर दबंगों ने किया कब्जा

Wed, 22 Jul 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dabangs captured pond land in Manki
मानकी में तालाब की भूमि पर दबंगों ने किया कब्जा
विज्ञापन

देवबंद (बागपत)। मानकी गांव के ग्रामीणों ने दबंग किस्म के लोगों पर तालाब की भूमि पर कब्जा करके उस पर फसल की बुवाई करने का आरोप लगाया है। बुधवार को ग्रामीणों ने एसडीएम के प्रार्थना पत्र देकर प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।

मानकी निवासी गयूर, जावेद व सलमान आदि ने एसडीएम राकेश कुमार सिंह को सौंपे प्रार्थना पत्र में कहा कि गांव में स्थित खसरा नंबर 62 तालाब की भूमि है। जिस पर गांव के ही कुछ दबंग किस्म के लोगों ने कब्जा कर उसमें फसल की बुवाई कर ली है। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। लेकिन शिकायत करने के बाद भी तालाब की भूमि को कब्जा मुक्त नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में निकासी का एकमात्र साधन तालाब है। तालाब पर कब्जा होने से गांव की निकासी का पानी लोगों के घरों में घुस जाएगा। एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने प्रकरण में जांच तहसीलदार देवबंद को सौंपते हुए उचित कार्रवाई के आदेश दिए हैं। एसडीएम ने बताया गांव में राजस्व विभाग की टीम भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed