फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Crushing season of sugar mills Morna and Tikoula begins

चीनी मिल मोरना और टिकौला का पेराई सत्र शुरू

Fri, 04 Nov 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Crushing season of sugar mills Morna and Tikoula begins
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोरना/मीरापुर। दि गंगा किसान चीनी मिल मोरना और रामराज क्षेत्र की टिकौला शुगर मिल में बृहस्पतिवार से पेराई सत्र का शुभारंभ हो गया। मोरना मिल में जहां सबसे पहले गन्ना लेकर पहुंचे किसान को सम्मानित किया गया, वहीं टिकौली मिल ने अभी किसानों का गन्ना खरीदना शुरू नहीं किया। इसके लिए तिथि निर्धारित की जाएगी ।
मोरना चीनी मिल में गन्ना पेराई सत्र का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप जिला अधिकारी जानसठ अभिषेक कुमार, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने केन यार्ड में चेन स्टार्टर का बटन दबाकर किया। प्रथम गन्ना तोल भैंसा बुग्गी कादीपुर निवासी विशेष और ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ना लेकर आई किसान अशोक को पगड़ी पहना कर सम्मानित किया गया। मिल प्रबंधक कमल रस्तोगी, प्रधान चंद्रवीर राठी, रविंदर छोटा, रजत डायरेक्टर, राजू, बबलू प्रधान, कृष्ण पाल सिंह, प्रधान प्रकाशवीर, जोगिंदर वर्मा, डॉक्टर वीरपाल शेरावत, रामकुमार शर्मा, बाबू खान, रामपाल, मिल डायरेक्टर संघ सभासद देवेंद्र सिंह, धर्मपाल राठी ने आहुति प्रदान की। इनके अलावा चीफ इंजीनियर राजेंद्र सिंह, चीफ केमिस्ट विजय सिंह, सीए एके श्रीवास्तव, अंकित चौधरी, जयेष्ठ गन्ना निरीक्षक जेपी दिवाकर, सचिव ओमप्रकाश यादव, आशीष तोमर, पवन रस्तोगी, ऋषि पाल चौधरी, संजय माहेश्वरी, इरम अली आदि भी मौजूद रहे। मिल प्रबंधक कमल रस्तोगी ने बताया कि पिछले गन्ना सत्र का पांच करोड़ 70 लाख गन्ना भुगतान बकाया है। जल्द ही यह पैसा किसानों के खाते में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

उधर, टिकौला शुगर मिल में पेराई सत्र का शुभारंभ स्वामी ओमानंद महाराज ने अपने शिष्यों के साथ मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन से किया। मिल स्वामी कन्दर्प स्वरूप और अधिशासी अध्यक्ष एमसी शर्मा के साथ मिल की चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। अधिशासी अध्यक्ष ने बताया किमिल ने पेराई सत्र 2022-23 की समस्त औपचारिकता पूरी कर ली है। जल्द ही किसानों का गन्ना खरीदना शुरू कर देगी। इस दौरान महाप्रबंधक साईम अंसार, उप महाप्रबंधक अविनाश सिंह, ईडीपी मैनेजर ऋषिपाल धामा, अध्यक्ष राजेंद्र राणा, गन्ना प्रबंधक अनुपम देओल, संदीप मोतला, अमित त्यागी और संजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed