फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CRPF soldier killed in accident

हादसे में सीआरपीएफ जवान की मौत

Sat, 19 Jun 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
CRPF soldier killed in accident
हादसे में सीआरपीएफ के सैनिक की मौत
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। गंगनहर पटरी मार्ग पर धमात पुल के निकट तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे अपनी बाइक में पेट्रोल डाल रहे सीआरपीएफ के सैनिक को टक्कर मार दी। हादसे में घायल सैनिक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सैनिक मिजोरम में तैनात था और गत तीन जून को अवकाश पर आया था।
उत्तराखंड के जनपद हरिद्वार क्षेत्र के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के गांव कोटवाल निवासी प्रताप (35) करीब दस साल पूर्व सीआरपीएफ में शामिल हुआ था। वर्तमान में उसकी ड्यूटी मिजोरम में चल रही थी और वह तीन जून को अवकाश पर घर आया था। शनिवार को सुबह वह बाइक पर पत्नी साधना के साथ अपने मामा से मिलने भोपा क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर गया था। शनिवार देर शाम सिकंदरपुर से लौटते समय जैसे ही वह गंगनहर पटरी मार्ग स्थित धमात पुल के निकट पहुंचा, प्रताप की बाइक में पेट्रोल खत्म हो गया।
विज्ञापन

इसी दौरान गांव कम्हेड़ा तुगलकपुर निवासी ललित वहां पहुंचा और दंपती को परेशानी में देख अपनी बाइक से पेट्रोल निकालकर उसे देने लगा। इसी दौरान तेज गति से आई एक कार ने प्रताप को टक्कर मार दी। हादसे में प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसकी पत्नी व ललित बाल-बाल बच गए। गंभीर रूप से घायल प्रताप को कस्बा स्थित पीएचसी ले जाया गया, जहां से उन्हें नाजुक हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान प्रताप की मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। उधर, हादसे को अंजाम देने वाली कार पुलिस ने उत्तराखंड क्षेत्र से बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed