फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Criminals will not survive in BJP government: Pankaj Kumar

भाजपा सरकार में नहीं बचेंगे अपराधी : पंकज कुमार

Wed, 29 Dec 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Criminals will not survive in BJP government: Pankaj Kumar
छपार में आयोजित भाजपा के युवा सम्मेलन में विधायक पंकज सिहं का स्वागत करते मंत्री व कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
भाजपा सरकार में नहीं बचेंगे अपराधी : पंकज कुमार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, छपार। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एवं विधायक पंकज सिंह ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री युवा व संत हैं। इसलिए सफलता के रास्ते खुलेंगे। आध्यात्मिकता को कोई रोक नहीं सकता। देवबंद से फतवे जारी होते थे, अब ऐसा नहीं होता।

जय भारत इंटर कालेज के मैदान में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। पंकज सिंह ने कहा कि सरकार में तय है, कि कोई अपराधी हो या शरणदाता बच नहीं सकता। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भारत निर्माण के लिए जी जान से जुट जाने ओर सीएम योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री बनवाने का आह्वान किया। सरकार ने हर वर्ग के हित में नीति बनाई है। भाजपा प्रत्येक वर्ग के लिए कार्य कर रही है। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने रिकॉर्ड तोड़ कार्य कराए हैं। विधायक प्रमोद उटवाल, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, उपाध्यक्ष नितिन मलिक, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कार्तिक काकरान, अमित चौधरी, राकेश आडवाणी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। सुधीर खटीक, रजत त्यागी, सचिन त्यागी, राजकुमार त्यागी, धर्मेंद्र तोमर, राजेश त्यागी, संजय त्यागी, जोगेंद्र गुर्जर, शिवदत्त शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed