फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth murdered bodies dumped in plot

युवक की हत्या कर शव प्लाट में फेंका

Thu, 01 Oct 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 01 Oct 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खतौली। बदमाशों ने युवक की हत्या कर शव को खाली प्लाट में फेंक दिया। मृतक दो दिनों से लापता था।
विज्ञापन


मोहल्ला कांशीराम घंटाघर निवासी मीर सिंह (40) पुत्र सुंदरलाल 28 सितंबर को घर से बिना बताए चला गया था। परिजनों ने उसको तलाशा भी नहीं और न ही कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। बुधवार सुबह लोगों ने मीर सिंह का शव जमुना बिहार में खाली पड़े प्लाट में देखा।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों ने शव की शिनाख्त मीर सिंह के रूप में की। शव से खून बह रहा था और खरोंच के निशान थे। पुलिस का मानना है कि मंगलवार रात मीर सिंह की हत्या कर शव को प्लाट में फेंक दिया गया होगा।
विज्ञापन


मृतक के भाई धीर सिंह का कहना है कि बदमाशों ने अपहरण कर हत्या की है पुलिस हत्याकांड की जांच पड़ताल में जुुट गई है।

नहर में युवक का शव मिला
जानसठ। जटवाड़ा नहर में बुधवार को ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

शव को नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। कोतवाली  प्रभारी धनंजय मिश्र ने बताया कि शव कहीं से बहता हुआ आया है और काफी दिन पुराना है। जिस कारण उसकी पहचान करना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed