फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Wall smashed

मस्जिद की दीवार तोड़ने पर हंगामा 

Wed, 17 Aug 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 17 Aug 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Wall smashed
खालापार में हंगामा करते लोगों को समझाते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच खालापार के गहराबाग में मस्जिद की दीवार तोड़े जाने का माइक से ऐलान होने पर सैकड़ों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। एसएसपी दीपक कुमार तत्काल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन


बाद में डीएम आवास पर मस्जिद के पदाधिकारियों और आर्मी अफसरों की वार्ता हुई, जिसमें दीवार की जगह तारबाड़ी करने पर सहमति जताई गई।  शहर कोतवाली के गहराबाग में स्थित पीर वाली मस्जिद में निर्माण कार्य चल रहा है। रविवार रात मस्जिद की ओर से एक दीवार का निर्माण किया गया। पास में स्थित सेना के पड़ाव की जमीन में मौजूद आर्मी के जवानों ने जगह को अपनी बताते हुए दीवार तोड़ दी।
विज्ञापन


दीवार के तोड़े जाने का पता चलते ही मुस्लिम समाज के लोगों में रोष फैल गया। लोगों ने मस्जिद से ऐलान कर दिया और देखते ही देखते मौके पर हजारों की भीड़ एकत्र हो गई। दूसरी तरफ सेना के जवान डट गए। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने का पता चलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में जुटे एसएसपी दीपक कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस के सामने ही हंगामा कर दीवार तोड़े जाने पर विरोध प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने मेरठ में सेना के अधिकारियों को मामले से अवगत कराया और उन्हें शहर बुलवाया। डीएम आवास पर आर्मी अफसर और मुस्लिम समाज के लोगों के बीच वार्ता हुई। मुस्लिमों का कहना था कि आवारा जानवर मस्जिद में घुस आते हैं, इसलिए दीवार का निर्माण किया गया था।

सेना के अफसरों का कहना था कि जमीन को लेकर कोर्ट में वाद लंबित है, इसलिए वहां निर्माण नहीं किया जा सकता। बाद में दोनों पक्षों के बीच तारबाड़ी कराने की बात पर सहमति बनने पर मामले का निस्तारण हुआ। एसएसपी का कहना है कि मामला आपस में सहमति के आधार पर सुलझा लिया गया है। अगर कोई कानून का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। 


अफवाहों से शहर में अफरातफरी
स्वतंत्रता दिवस की 70वीं वर्षगांठ मनाने में व्यस्त शहरवासियों में उस समय अफरातफरी मच गई, जब अफवाह फैली कि शहर में मस्जिद की दीवार तोड़ दी गई है। घंटों शहर में लोग एक-दूसरे से पूछताछ करते नजर आए। बाद में हालात सामान्य होने की जानकारी मिलने पर लोग शांत हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed