फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Crime News: Police has busted a gang and three accused arrested with 16 bikes in Muzaffarnagar

शातिर गैंग का भंडाफोड़: दबोचे गए तीन वाहन चोर, बरामद हुईं चोरी की 16 बाइकें, फरार आरोपियों की तलाश जारी

Tue, 02 Nov 2021 07:37 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 02 Nov 2021 07:37 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में पुलिस ने एक शातिर गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है और उनसे पास से चोरी की 16 बाइकें बरामद की हैं। वहीं पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
UP Crime News: Police has busted a gang and three accused arrested with 16 bikes in Muzaffarnagar
शातिर गैंग का भंडाफोड़ और तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में सिविल लाइंस थाना पुलिस ने ऐसे वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो शहर क्षेत्र से नई बाइक चोरी करने के बाद मेरठ के सरधना क्षेत्र के गांव-देहात में महज पांच से सात हजार रुपये में बेच देता था। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य फरार हो गए। उनसे चोरी की 16 बाइक बरामद की गई है।

विज्ञापन


पुलिस लाइन स्थित सभागार में मंगलवार दोपहर प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि सिविल लाइंस थाना पुलिस ने सोमवार रात मेरठ रोड स्थित कंपनी गार्डन के पास दो संदिग्ध बाइक पर आ रहे पांच युवकों को रोकने का प्रयास किया। उनमें से दो बाइकों से कूदकर भाग गए। तीन युवकों को पुलिस ने मौके पर ही पकड़ लिया, जिनमें दो युवकों के पास से दो तमंचे-कारतूस और एक युवक से चाकू बरामद किया गया। 
विज्ञापन


उनके पास से बरामद की गईं बाइकें जांच में चोरी की निकलीं, जिस पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों में मेरठ जनपद के सरधना थाना क्षेत्र के गांव अटेरना निवासी अलकित व सूरज और गांव भामौरी निवासी विपिन शामिल हैं। जबकि फरार बदमाशों की पहचान गांव अटेरना निवासी हरेंद्र उर्फ प्रधान और गांव भामौरी निवासी सचिन के रूप में हुई है। आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर खड़ी की गईं चोरी की 14 अन्य बाइक भी बरामद की गईं। इसके साथ ही आरोपियों के कब्जे से अमेजन कंपनी के एक डिलीवरी मैन की चोरी हुई बाइक में मौजूद दो नए मोबाइल व एक ब्लूटूथ इयरफोन भी बरामद किया गया। आरोपियों में विपिन पर सात मुकदमे और अलकित व सूरज पर दो-दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कबाड़ियों के बड़े कारनामे: आखिर खुल गए अहम राज, पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगेहाथ दबोचा, देखिए तस्वीरें

महज पांच से सात हजार में बेचते थे बाइक
पकड़े गए बदमाश शहर क्षेत्र से नई बाइक  चोरी कर उन्हें मेरठ के सरधना क्षेत्र के गांव- देहात में महज पांच से सात हजार रुपये में बेच देते थे। इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी नई बाइक चोरी करने के बाद उन्हें अस्पताल परिसर, पार्किंग स्थल व अन्य स्थानों पर खड़ी कर देते थे। पुलिस चेकिंग थमने के बाद चोरी की बाइक से नंबर प्लेट हटाकर उन्हें सरधना ले जाकर बेच दिया जाता था।

यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed