Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Shopkeeper and his relatives beaten up for not paying borrowed clothes, six injured

Mirzapur News: उधार कपड़ा ना देने पर दुकानदार और उसके परिजनों को पीटा, छह घायल

Wed, 11 Nov 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper and his relatives beaten up for not paying borrowed clothes, six injured
चील्ह। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में कपड़ा उधार देने से मना करने पर मनबढ़ों ने दुकानदार जगदीशपुर गांव निवासी अजय सोनकर और उसके परिजनों को पीट दिया। घायल दुकानदार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

अजय की क्षेत्र के पुरजागीर बाजार में कपड़े की दुकान है। सोमवार सुबह नौ बजे अजय सोनकर दुकान पर बैठा था। सारीपट्टी बास्थान गांव निवासी रिजवान अहमद अपने भाई साहिल और एक दोस्त प्रियांशु बिंद के साथ कपड़ा लेने दुकान पर पहुंचा। कपड़ा लेने के बाद उधार मांगने लगा। दुकानदार ने उधार कपड़ा देने से मना किया तो रिजवान अहमद , साहिल और प्रियांशु ने मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया। विरोध करने पर गाली देते हुए दुकानदार अजय सोनकर की पिटाई कर दी। मारपीट के बाद दुकानदार अजय दुकान बंद कर अपने घर जाने लगा कि रास्ते में पहले से बैठे रिजवान अहमद , साहिल व साथी प्रियांशु बिंद और कई साथियों के साथ मिलकर रास्ते में रोक कर दुकानदार अजय सोनकर की दोबारा पिटाई की। बीच-बचाव में पहुंचे परिजन दीपक सोनकर, संजय सोनकर, विजय सोनकर, मनीष सोनकर , सचिन सोनकर आदि लोगों को भी आरोपियों ने मारापीटा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। अजय ने तीन नामजद व छह अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडे ने बताया कि कपड़े के दुकान पर उधार लेनदेन से हुए विवाद में मारपीट हुई है। दुकानदार की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed