{"_id":"6af37ebef9912314740eee96","slug":"young-man-visiting-his-uncle-in-laws-home-drowns-in-the-ganga-allahabad-news-c-407-1-mn11001-22935-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: फूफा के घर आए युवक की गंगा में डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: फूफा के घर आए युवक की गंगा में डूबने से मौत
Wed, 11 Nov 2026 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
फोटो कैप्शन: मांडा : मृतक सत्यधारी की फाइल फोटो।
अछोला गांव निवासी फूफा के घर दिवाली मनाने आए युवक की मंगलवार को गंगा में डूबने से मौत हो गई। मोहल्ले के दो युवकों के साथ स्नान करते समय वह गहरे पानी में चला गया। करीब पांच घंटे की तलाश के बाद दोपहर जल पुलिस ने शव बाहर निकाला।
मेजा के शिवपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद का पुत्र सत्यधारी (18) दिवाली के दिन अछोला गांव निवासी अपने फूफा मिश्रीलाल के घर आया था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे वह मोहल्ले के दो लड़कों के साथ गंगा स्नान करने गया था।
नहाते समय गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। साथ गए लड़कों की सूचना पर परिजन और ग्रामीण घाट पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची जल पुलिस ने दोपहर करीब तीन बजे युवक का शव गंगा से खोज लिया। सत्यधारी तीन बहनों धर्मा, जलकन्या और गंगालता में अकेला भाई था। मृतक की मां मीरा देवी और बहनों का रो-रोकर हाल बेहाल रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।