{"_id":"5ab3f6444f1c1bbb758b716e","slug":"two-lakh-cash-and-gold-looted-from-saraf-in-meerapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ से दो लाख की नगदी और सोना लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफ से दो लाख की नगदी और सोना लूटा
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
मीरापुर में सराफ से लूट की घटना की जानकारी लेती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के मीरापुर में बाइक सवार बदमाशों ने तमंचों से आतंकित करते हुए सराफ से 2 लाख रुपये की नगदी और सोना लूटकर सनसनी फैला दी। सराफ से हुई लूट से व्यापारियों में दहशत फैल गई। लूट की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी भी की, लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चल सका। व्यापारियों में घटना को लेकर भारी रोष व्याप्त है। व्यापार मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल माहेश्वरी ने लूट की घटना का खुलासा नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला कबूलपुरा निवासी सराफ अभिनव गर्ग पुत्र प्रदीप कुमार गर्ग कस्बे के मेन बाजार में कान्हा नाम से ज्वैलर्स की दुकान करते हैं। सराफ अभिनव गर्ग बृहस्पतिवार की रात करीब 7.30 बजे प्रतिदिन की तरह अपनी दुकान बंद करके घर जाने के निकला। उसके पास बैग में 2 लाख रुपये कैश, 200 ग्राम सोना, दुकान व लॉकर की चाबियां तथा जरूरी कागजात थे। जैसे ही वह अपने मोहल्ले की गली के पास पहुंचा। इसी दौरान गुरुद्वारा की ओर से बाइक पर तीन बदमाश आए। इन बदमाशों ने बाइक रोककर सराफ को पकड़ लिया। बदमाश सराफ से बैग छीनने लगे तो उसने विरोध किया। विरोध करने पर बदमाशों तमंचे निकालकर सराफ को गोली मारने की धमकी देते हुए बैग छीन लिया। लूटपाट के बाद बदमाश सराफ को गोली मारने की धमकी देते हुए बाइक पर बैठकर मेन बाजार के रास्ते से फरार हो गए।
सराफ से लूट की घटना को लेकर कस्बे में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर ने पीड़ित सराफ से घटना की जानकारी ली और बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। घेराबंदी के बावजूद बदमाशों का कहीं पता नहीं चल सका। सराफ से लूट की घटना को लेकर व्यापारियों में रोष फैल गया। व्यापारी एकत्र होकर सराफ के घर पहुंचे। व्यापार मंडल अध्यक्ष कन्हैया लाल माहेश्वरी ने पुलिस प्रशासन से लूट की घटना का शीघ्र खुलासा करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर लूट की घटना का शीघ्र खुलासा नहीं हुआ तो व्यापारी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस घटना को लेकर व्यापारियों में दहशत व्याप्त हो गई है। पीड़ित सर्राफ ने पुलिस को लूट की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन