फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two groups of students assaulted

छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट 

Sat, 22 Oct 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 22 Oct 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Two groups of students assaulted
मारपीट। - फोटो : demo pic
नईमंडी क्षेत्र अंतर्गत छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। छात्रों के बीच खूब बेल्ट चली। हमले में एक छात्र घायल हो गया। मारपीट की घटना से अफरातफरी मच गई। पुलिस को खबर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। देर शाम तक इस संबंध में तहरीर नहीं दी गई थी।  
विज्ञापन

   
शुक्रवार दोपहर शहर के एक कालेज के छात्रों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बताया गया है कि एक छात्र कक्षा की ही एक छात्रा से बातचीत कर रहा था। जिसको लेकर दूसरे छात्र ने कुछ कह दिया। इसी बात को लेकर दोनों छात्रों  के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। बताया गया है  कि एक छात्र ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद दोनों गुटों के छात्र भिड़ गए। जमकर बैल्ट चलने से कॉलेज परिसर में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन ने मेन गेट बंद कर दिए। पुलिस को सूचना दी गई। खबर पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार हमलावरों को पकड़ लिया। हमले में एक छात्र को चोट लगी। पुलिस ने छात्रों की जमकर क्लास ली। पकड़े गए हमलावर भोपा थाना क्षेत्र के गांव नंगला बुजुर्ग के बताए गए हैं। नईमंडी प्रभारी ने बताया कि छात्रों के बीच झगड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। मगर देर शाम तक इस संबंध में किसी ने भी थाने में तहरीर नहीं दी थी।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed