फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two former princes will be sued

मनरेगा घोटाले में दो पूर्व प्रधानों पर होगा मुकदमा      

Fri, 17 Mar 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 17 Mar 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Two former princes will be sued
स्कैम। - फोटो : demo pic
बसी कलां और बधाईकलां गांव के पूर्व प्रधान मनरेगा के कार्यों में अनियमितताओं के दोषी पाए गए हैं। मामला सिद्ध होने पर डीएम डीके सिंह ने संबंधित बीडीओ को दोनों पूर्व प्रधानों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर धनराशि की वसूली करने के आदेश दिए हैं।            
विज्ञापन


डीएम डीके सिंह ने बताया कि दोनों ग्राम पंचायतों की मिली शिकायतों पर जिला कृषि अधिकारी की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय कमेटी का गठन कर जांच कराई गई। जांच समिति की आख्या में दोनों पूर्व प्रधानों के विरुद्ध घोर वित्तीय अनियमितताएं पाई गई हैं। डीएम ने बताया कि शाहपुर ब्लाक के गांव बसीकलां के पूर्व ग्राम प्रधान हाजी मुर्सलीन ने वित्तीय वर्ष 2013-14 में विकास कार्यों में मानकों के अनुसार सामग्री का प्रयोग नहीं किया।

विज्ञापन

 

जांच के समय कार्य से संबंधित कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया गया और न ही कार्य कराया गया है, जबकि मनरेगा की वेबसाइट पर कार्य होना और उस कार्य का भुगतान होना दर्शाया गया है। जांच में दोषी पाए गए पूर्व प्रधान हाजी मुर्सलीन एवं तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर वसूली की कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। इसी प्रकार चरथावल ब्लाक के गांव बधाईकलां के पूर्व ग्राम प्रधान धर्मपाल सिंह ने वित्तीय वर्ष 2014-15 में खड़ंजा निर्माण एवं तालाब जीर्णोद्धार के विकास कार्यों में घोटाला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

तालाब जीर्णोद्धार और खड़ंजा निर्माण में दो लाख 68 हजार 925 रुपये की धनराशि का दुरुपयोग किया गया। डीएम ने बताया कि जांच में दोषी पाए गए पूर्व प्रधान धर्मपाल सिंह, तत्कालीन ग्राम पंचायत सचिव सियानंद, गन्ना पर्यवेक्षक एवं तत्कालीन तकनीकी सहायक मनरेगा रामकुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के आदेश बीडीओ को दिए हैं। साथ ही सात दिन के अंदर इन लोगों से वसूली की कार्रवाई के भी आदेश दिए हैं।     

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed