फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The student missing school

स्कूल गई छात्रा संदिग्ध हालात में लापता     

Mon, 12 Dec 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 12 Dec 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
The student missing school
crime demo - फोटो : MID DAY
घर से स्कूल गई छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। तलाश करने के बाद भी छात्रा का कुछ पता नहीं चलने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। स्कूल की डायरी से मिले नंबर पर अंकुश नाम पता चलने पर पुलिस ने उसी के नाम रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जबकि उसके नाम पते के बारे में किसी को कुछ नहीं मालूम। पुलिस ने नंबर को सर्विलांस पर लगवाया है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है।       
विज्ञापन


नई मंडी के गांधीनगर से कक्षा10 की छात्रा मीरा शुक्रवार को घर से स्कूल के लिए निकली थी। शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की। रिश्तेदारियों और छात्रा की सहेलियों के यहां पता करने के बाद भी कुछ पता नहीं चलने पर पिता कर्म सिंह ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस को छात्रा की डायरी से एक नंबर मिला। पुलिस ने नंबर डायल किया तो किसी अंकुश नाम के युवक ने उसे उठाया, पुलिस का नाम आते ही उसने फोन काट दिया।
विज्ञापन


पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अंकुश के ही नाम छात्रा के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है, जबकि आरोपी के पिता का नाम, एड्रेस आदि कुछ भी नहीं मालूूम। आरोपी के बारे में जानकारी जुटाने के लिए पुलिस ने नंबर को सर्विलांस पर लगवाया है। दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस छात्रा के बारे में कुछ पता नहीं लगा पाई। परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed