{"_id":"57bca1164f1c1b2926d4ffd3","slug":"the-police-finally-picked-two-robbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो लुटेरे दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दो लुटेरे दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 24 Aug 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई मंडी कोतवाली पुलिस ने चेन लूटने वाले और बाइक चोरी करने वाले दो अंतरराज्यीय बदमाशों को दबोचा है। चोरी की चेन खरीदने वाले दो सुनार भी पुलिस ने बदमाशों के साथ जेल भेजे हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की चेन का टुकड़ा, एक बाइक, एक तमंचा, एक कारतूस और एक छुरा बरामद किया है।
नई मंडी कोतवाली पुलिस सोमवार रात भोपा बाईपास के पास वाहनों की चेकिंग कर रही थी, तभी पुलिस को संधावली की ओर से एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। दोनों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी पुलिस पर फायरिंग कर भागने लगे।
पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। मंगलवार को कोतवाली परिसर में एसपी क्राइम प्रदीप गुप्ता और सीओ मंडी शिवराज सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि पकड़े गए दोनों बदमाशों के नाम अनुज उर्फ फौजी पुत्र जगदीश निवासी नौना मंसूरपुर हाल निवासी अवधविहार हैं। दूसरा बदमाश अजय यादव पुत्र सुंदरलाल निवासी बकसैला जिला गोंडा हाल निवासी अंकितविहार हैं।
विज्ञापन
दोनों के पास से मिली बाइक इन्होंने शहर कोतवाली के हनुमान चौक से चोरी की थी। दोनों आरोपी बाइक चोरी के अलावा महिलाओं से चेन भी लूटते थे। दोनों बदमाशों से लूट की चेन खरीदने वाले दो सुनार नीरज वर्मा पुत्र रामकुमार वर्मा निवासी कृष्णापुरी और भूरा वर्मा उर्फ प्रमोद वर्मा निवासी गऊशाला रोड को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इनके पास से 4500 रुपये की नगदी, सोने की चेन का टुकड़ा, चोरी की बाइक, एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस मिला है। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में एसओ रोजंत त्यागी, एसआई मनोज कुमार, अशोक खारी, मोहित त्यागी, नितिन कुमार, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
दूसरे प्रदेशों में भी किए हैं अपराध
नई मंडी कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों युवक अंतरराज्यीय बदमाश हैं। पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि 17 अगस्त को उन्होंने गऊशाला रोड पर महिला की चेन लूटी थी। इससे पहले एटूजेड रोड से भी चेन झपटी। 2012 में जानसठ रोड से ईजीडे से पांच लाख रुपये का कैश लूटा था। इससे पहले वर्ष 2011 मेें उत्तराखंड के हरिद्वार में रोशनाबाद से पांच लाख रुपये का कैश लूटा था। बताया कि इन घटनाओं में आरोपियों के साथ दौराला निवासी नितिन और हरियाणा निवासी अशोक भी शामिल रहा।