फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The case against the woman who kept the girl out of the house

बच्ची का मकान के बाहर रखने वाली महिला के खिलाफ मुकदमा 

Fri, 08 Jun 2018 12:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Fri, 08 Jun 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
The case against the woman who kept the girl out of the house
अस्पताल में भर्ती नवजात बच्ची। - फोटो : अमर उजाला
दो दिन की नवजात बच्ची को खालापार के गुल्लरवाली गली में एक मकान के सामने रख कर फरार हुई महिला के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कार के मालिक का पता लगा लिया है, जो पानीपत के गांव बपौली का निवासी है।
विज्ञापन


बच्ची को यहां रख कर फरार हुई महिला की तलाश में पुलिस की टीम हरियाणा पहुंच गई है, जो कार मालिक अफसर रावल से पूछताछ कर रही है। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान का कहना है कि पुलिस को काफी जानकारी मिल गई है, जल्द ही पुलिस इस महिला को तलाश कर लेगी। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब पांच बजे कार सवार एक महिला शहर कोतवाली के खालापार की गुल्लर वाली गली में इसरार इलाही के घर की दहलीज के बाहर दो दिन की नवजात बच्ची को कंबल में लपेट रख कर फरार हो गई थी। अचानक नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी, तो इसरार की पत्नी फैमिदा दरवाजा खोल कर बाहर आई, जहां उसे मासूम पड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर भीड़ जमा हो गई। बाद में सूचना मिलने पर डायल 100 के कर्मचारियों ने मासूम को स्वामी कल्याण देव राजकीय जिला चिकित्सालय की चाइल्ड केयर यूनिट में भर्ती कराया। बच्ची को यहां रख कर फरार होने वाली महिला गली में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

कार के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने कार के मालिक को तलाश लिया है। शहर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि कार पानीपत के गांव बपौली निवासी अफसर रावल की है। इसकी जानकारी होने पर पुलिस हरियाणा पहुंच गई है, जो कार मालिक से पूछताछ कर रही है।

जल्द ही महिला को भी तलाश कर लिया जाएगा। उधर, मासूम बच्ची को मकान के बाहर रख कर फरार होने वाली महिला के खिलाफ गुल्लर वाली गली निवासी दिलशाद अंसारी ने शहर कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है। 

मासूूम का सुनैना नाम रखा 
मुजफ्फरनगर। मासूम बच्ची के मिलने की जानकारी पाकर डीएम राजीव शर्मा की पत्नी सुधा शर्मा ने बृहस्पतिवार को जिला चिकित्सालय पहुंच कर मासूम का हाल जाना। उन्होंने इस बच्ची का नाम सुनैना रखा है। 

हालत में अभी सुधार नहीं 
मुजफ्फरनगर। सीएमएस डॉ अमिता गर्ग ने बताया कि बच्ची की हालत में अभी सुधार नहीं हुआ है। उसे डॉक्टरों की निगरानी में एसएमसीयू में रखा गया है। शुक्रवार को उसके स्वास्थ्य में सुधार होने की आशा है। 


मां का आंचल देने के लिए बढ़े कई हाथ 
मुजफ्फरनगर। मासूम बच्ची के मिलने की खबर पाकर अनेक दंपति मासूम को अपनाने के लिए लालायित हो गए हैं। चाइल्ड केयर समिति और जिला अस्पताल पहुंच कर कई दंपति ने इस मासूम को गोद लेने की इच्छा जताई है। डा अमिता गर्ग ने बताया कि उनके पास कई फोन भी आए कि वे नि:संतान है और बच्ची को गोद लेना चाहते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed