फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teacher reconstructed house burglars

चोरों ने संगीत टीचर का घर खंगाला, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने जुटाए मौके से सुबूत      

Thu, 23 Feb 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 23 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Teacher reconstructed house burglars
घटनास्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
संगीत टीचर के बंद  मकान को चोरों ने दिनदहाड़े खंगाल लिया। दो माह पूर्व ही घर में बेटे की शादी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने मौके से सुबूत जुटाए। पीड़ित परिवार के अनुसार चोर नगदी सहित लाखों को जेवर ले गए हैं। चोरी से मोहल्ले के लोगों में दहशत व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।      
विज्ञापन

 
नईमंडी कोतवाली के पटेल नगर के संजय मार्ग निवासी यामिनी साराभाई के एसडी पब्लिक स्कूल में संगीत की अध्यापक है। इनके पति केपी साराभाई सरधना के पीएनबी बैंक में मैनेजर हैं। दो माह पूर्व बेटे की शादी की थी। वह भी बाहर रहता है। बुधवार सुबह में यामिनी घर का ताला लगाकर कालेज ड्यूटी पर चली गई थी। दोपहर में सूचना मिली की घर के ताले टूटे पड़े हैं। यामिनी घर पहुंची तो देखा कि मकान के सभी कमरों के ताले टूटे पड़े थे और भीतर सभी सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन


पीड़िता ने पति को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। सीओ मंडी मणीलाल पाटीदार ने भी पीड़ित परिवार से पूछताछ की। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को मौके पर बुलवाकर सुबूत जुटाए गए। पुलिस ने घर के आसपास की लोकेशन देखी। पीड़ित के अनुसार दो तीन सोने के सेट, एक कंगन और करीब डेढ़ लाख की नगदी की चोरी हुई है। पीड़ित परिवार ने तहरीर नहीं दी  है। कहा कि नुकसान का पूरा अंदाजा होने के बाद ही तहरीर दी जाएगी। दिनदहाड़े चोरी होने से मोहल्ले के लोगों में दहशत व्याप्त है।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed