{"_id":"570009c94f1c1b917ff00165","slug":"target-was-big-business","type":"story","status":"publish","title_hn":" बड़ा कारोबारी था बदमाशों का टारगेट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़ा कारोबारी था बदमाशों का टारगेट
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 02 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में वाहनों की चेकिंग करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में शुक्रवार को जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाकर पुलिस एक कारोबारी की जान बचाने में कामयाब हो गई। दरअसल, एसटीएफ ने पुलिस से इनपुट साझा करते हुए जानकारी दी थी कि शहर के एक बड़े कारोबारी की लूट के बाद हत्या की जानी है।
विज्ञापन
सर्विलांस के जरिए एसटीएफ को यह भनक बदमाशों की मोबाइल पर बातचीत के दौरान लगी थी। जिले भर में पुलिस की चेकिंग देख बदमाशों ने अपना इरादा टाल दिया। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
जिले भर में शुक्रवार शाम हर थाने में चेकिंग अभियान शुरू किया गया। हर अधिकारी सड़कों पर था। खुद कप्तान केबी सिंह भी। हालांकि पुलिस ने इसे रुटीन चेकिंग बताया था, लेकिन शनिवार को बात खुली तो मामला कुछ और ही निकला। सूत्रों के मुताबिक शहर के एक बड़े कारोबारी का झांसी की रानी के पास होलसेल का व्यापार है।
विज्ञापन
बदमाशों को कारोबारी के यहां कैश लूटना था और साथ में खूनखराबा भी करना था। दरअसल, एसटीएफ की सर्विलांस टीम को यह जानकारी अपराधियों के फोन पर बातचीत के दौरान हाथ लगी। बदमाशों को यह कहते हुए भी सुना गया कि अगर बीच में कोई रोड़ा बने तो उसे भी उड़ा दो। एसटीएफ अफसरों ने आनन-फानन में यह जानकारी एसएसपी केबी सिंह से साझा की।
एसएसपी ने बिना कोई देरी किए जिले भर के फोर्स को सड़कों पर उतार दिया। शहर आने वाले वाहनों की जबरदस्त चेकिंग की गई। शहर की एंट्री वाले सभी मार्गों पर सीओ स्तर के अधिकारियों के साथ पुलिस को लगाया गया। पुलिस को चेकिंग में तो कुछ हाथ नहीं लगा, लेकिन कारोबारी के यहां वारदात होने से बच गई। माना जा रहा है कि सघन चेकिंग देख बदमाशों ने अपना इरादा टाल दिया।
पुलिस ने बदमाशों की बातचीत की पुष्टि के लिए कारोबारी से मालुमात की। पुलिस को कारोबारी के पास लाखों का कैश होने की पुष्टि हुई। क्राइम ब्रांच को संभावित वारदात को अंजाम देने के प्रयास में जुटे बदमाशों के गैंग की तलाश में लगाया गया। क्राइम ब्रांच ने सर्विलांस के जरिए नंबर ट्रैस कर शनिवार दोपहर खतौली के अंती और नईमंडी के अलमासपुर निवासी दो बदमाशों को दबोच लिया।
इनमें से एक बदमाश शातिर किस्म का है। बागोंवाली के पास कार लूट की वारदात में भी शामिल रहा है। बताया गया है कि जिला जेल में लोनी का एक अपराधी बंद है। उसी के इशारे पर उसके गुर्गों को यह वारदात अंजाम देनी थी, लेकिन ऐन वक्त पर एसटीएफ को भनक लग गई और एक कारोबारी की जान बच गई। पुलिस अज्ञात स्थान पर दोनों बदमाशों से पूछताछ कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
-----
शहर में बड़ी वारदात होने की जानकारी पुलिस को मिली थी। पुलिस की सक्रियता से बदमाश वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। गैंग का सुराग मिला है। जांच के बाद जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। - केबी सिंह, एसएसपी।