{"_id":"5b12e65e4f1c1b6a4d8b4693","slug":"shot-into-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुस कर गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुस कर गोली मारी
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
muder
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के मोहल्ला रामपुरी में शनिवार देर रात एक वृद्ध की घर में घुस कर सिर में गोली मार कर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है। परिजनों ने मोहल्ला निवासी युवक पर हत्या का आरोप लगाया है, मगर देर रात तक कोई तहरीर नहीं दी गई। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरी में नए पीर के पास रहने वाला ओमवीर (65) पुत्र गोवर्धन शनिवार देर रात करीब साढे़ नौ बजे अपने मकान में बैठा था। परिजन अंदर कमरे में थे। इसी दौरान कोई हमलावर घर में घुसा और ओमवीर के सिर में तमंचा सटा कर गोली मार कर हत्या कर फरार हो गया। ओमवीर की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने से पहले हत्यारोपी ने मकान के बाहर गली में जल रहे बल्ब को उतार कर अंधेरा कर दिया था।
गोली की आवाज सुन कर परिजन कमरे से बाहर आए तो वहां ओमवीर की लाश पड़ी थी। परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी सिटी ओमवीर सिंह और सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने भी मौके पर आकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
परिजनों ने मोहल्ले के ही युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया। बताया गया कि ओमवीर अविवाहित था तथा अपने भाई योगेंद्र के पास रहता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में लगी है। शहर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में लगी है।