{"_id":"6a9c3a7242bdf3bc5a0f2fab","slug":"youth-shot-over-old-enmity-fir-registered-meerut-news-c-73-1-smrt1027-108578-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: रंजिश में युवक को गोली मारी, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: रंजिश में युवक को गोली मारी, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
- रामपुर पावटी गांव में फायरिंग कर भागे हमलावर, हाथ में लगी गोली
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। थाना जानी क्षेत्र के गांव रामपुर पावटी में शुक्रवार शाम रंजिश को लेकर चार व्यक्तियों ने युवक सौरभ को गोली मारकर घायल कर दिया। फायरिंग के दौरान गोली उसके हाथ में लगी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित की ओर से पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गांव रामपुर पावटी निवासी सौरभ ने जानी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे वह अपने घर से निकलकर गांव के मोड़ पर खड़ा था। इसी दौरान गांव का ही मयंक, राहुल, प्रिंस खन्ना और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे और रंजिश को लेकर उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। जब सौरभ ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने तमंचे से जान से मारने की नीयत से उस पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सौरभ ने अपनी जान बचाने के लिए भागने का प्रयास किया। एक गोली उसके हाथ में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, जिन्हें आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित का आरोप है कि रंजिश को लेकर आरोपी दो दिन पूर्व भी उसके घर आकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। परिजनों ने घायल सौरभ को अस्पताल में भर्ती कराया और थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -