फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Self-immolation attempt

आत्मदाह की कोशिश

Fri, 04 Dec 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 04 Dec 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Self-immolation attempt
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन क्षेत्र से अपहृत नाबालिग पुत्री की मां ने पुलिस कार्रवाई नहीं होने से क्षुब्ध होकर एसएसपी कार्यालय पर आत्मदाह का प्रयास किया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने और आत्मदाह का पता चलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


सिविल लाइन के सरवट निवासी किश्वर जहां पत्नी गुलफाम गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे मिट्टी के तेल की केन लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची। कार्यालय परिसर में पहुंचते ही पीड़ित महिला ने केन से तेल अपने ऊपर उड़ेलने का प्रयास किया। इसी बीच वहां मौजूद कर्मचारियों ने महिला से केन छीनकर उसे समझाया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने और आत्मदाह की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


सूचना पर सीओ सिटी डॉ. तेजबीर सिंह, सीओ लाइन जोगेंदर लाल, एसओ सिविल लाइन चंद्र किरण यादव, महिला थाना एसओ सीमा यादव फोर्स के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचे और पीड़ित महिला को समझाया तथा मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि गत माह उसकी नाबालिग पुत्री को मोहल्ले के ही दूसरे समुदाय का युवक अपहरण कर ले गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण और पोक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। आरोप लगाया कि पुलिस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।


कई बार एसएसपी से शिकायत करने के बाद भी पुलिस हरकत में नहीं आई। एसओ चंद्रकिरण यादव ने बताया कि लड़की को कोर्ट ने नाबालिग माना है। नामजद आरोपियों में से एक को जेल भेजा जा चुका है, बाकी को जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed