फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Saber killed in Suheli Gonpakr

सुहेली में कृपाण घोंपकर मार डाला

Sun, 05 Jun 2016 12:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला मुजफ्फरनगर Updated Sun, 05 Jun 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Saber killed in Suheli Gonpakr
muder - फोटो : file photo
पुरकाजी। खादर में अवैध शराब की मुखबिरी के शक में एक शराब माफिया ने सुहेली निवासी एक परिवार पर धारदार हथियारों से  हमला बोल दिया। हमले में घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। एसपी सिटी ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर गांव में फोर्स तैनात कर दी है।  पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन


खादर क्षेत्र में कच्ची शराब बनाने और बेचने का धंधा वर्षों से चला आ रहा है। दो दिन पूर्व बृहस्पतिवार को आबकारी विभाग की टीम जिंदावाला, थाना भोपा  में शराब माफिया अजमेर उर्फ बिट्टू की  दर्जनों ड्रम और सैकड़ों लीटर कच्ची शराब पकड़ी थी।  बिट्टू को शक था कि उसकी शराब ग्राम सुहेली  निवासी कश्मीर सिंह की मुखबिरी पर पकड़ी गई है।
विज्ञापन


उसने शुक्रवार को कश्मीर सिंह के परिवार से मिलकर आबकारी विभाग की कार्रवाई पर आक्रोश जताया था। इस बात को लेकर दोनों परिवारों में शुक्रवार से ही तनातनी का माहौल बना हुआ था।  शनिवार सुबह फिर से दोनों पक्षों में तनाव बढ़ा तो करीब सात बजे बिट्टू ने अपने परिवार के लोगों को साथ लेकर  गुप्ती, तलवार, कृपाण आदि धारदार हथियारों से कश्मीर सिंह के परिवार पर हमला बोल दिया।  हमले में कश्मीर सिंह, उसका पुत्र कारज, कुलवंत सिंह और हीरा पुत्रगण गुरनाम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुए हमले से गांव में अफरातफरी फैल गई। परिजन तुरंत घायलों            को लेकर  पुरकाजी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जहां कश्मीर सिंह (55) पुत्र बंता सिंह को डॉक्टरों ने  मृत घोषित कर दिया।  गंभीर हालत के चलते कुलवंत और हीरा को चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय  रेफर कर दिया।  सूचना पर पुलिस  गांव पहुंची और मामले की जानकारी कर आरोपियों के मकान और अन्य ठिकानों पर छापे मारे, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। सूचना पर एसपी सिटी संतोष मिश्रा ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक के पुत्र कारज की तहरीर  पर अजमेर सिंह, शेर सिंह पुत्रगण महेन्द्र सिंह, रानो पत्नी अजमेर  और जगराज पुत्र शेर सिंह के खिलाफ घर में घुसकर हमला  करने और हत्या करने की  धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है। प्रशासन ने गांव में ऐहतियातन  फोर्स तैनात कर दी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed