फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Robbery in Punawali village

कच्छा बनियानधारी बदमाशों ने धावा बोला  

Fri, 28 Apr 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 28 Apr 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
Robbery in Punawali village
लूट - फोटो : अमर उजाला
खतौली में कच्छा बनियानधारी आधा दर्जन बदमाश घर में घुसे और हजारों की नकदी समेत लाखों रुपयों के जेवरात लूट लिए। दंपति के जागने पर बदमाश तमंचों के बल पर महिला से सोने के कुंडल भी लूटकर मकान के अंदर से कीमती कपड़ों से भरा संदूक भी उठाकर ले गए। बदमाशों ने गांव में दूसरे ग्रामीण के घर में भी घुसकर महिला के कुुंडल लूट कर ले गए। बदमाशों के जाने के बाद परिवार के लोगों ने शोर मचा दिया। गांव में जाग होने पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने गांव के बाहर से खाली पड़ा संदूक बरामद किया। 
विज्ञापन


गांव पमनावली निवासी कृष्णपाल पुत्र बलजीत बुधवार की रात को अपनी पत्नी बिमला के साथ अपने मकान में सोया हुआ था। रात के करीब दो बजे दीवार कूदकर आधा दर्जन कच्छाधारी बदमाश मकान में घुस गए। बदमाशों ने मकान के अंदर सेफ व संदूक में रखी 30 हजार रुपये की नगदी समेत करीब दो रुपये के सोने व चांदी के जेवरात लूट लिए। लूटपाट करते समय में आहट होने से कृष्णपाल व उसकी पत्नी बिमला की आंख खुल गई।
विज्ञापन


दंपति के जागने पर बदमाशों ने दोनों कब्जा लिया। बदमाशों ने तमंचों के बल पर बिमला के कानों के कुंडल लूट लिए। बदमाश जाते समय कीमती कपड़ों से भरा संदूक भी उठाकर ले गए थे। इससे पूर्व इन बदमाशों ने गांव में मंगल के मकान में घुसकर उसकी पत्नी राजेश से तमंचों के बल पर सोने के कुंडल लूट लिए थे। बदमाशों के फरार होने पर कृष्णपाल ने शोर मचा दिया। गांव में जाग हो गई। ग्रामीणों ने रात में ही घटना की सूचना 100 नंबर पर दी। सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंची। पुलिस ने अभी तक घटना को दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed