फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rape by brother

पति पर कुकर्म और देवर, जेठ पर दुष्कर्म का आरोप   

Fri, 30 Sep 2016 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 30 Sep 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Rape by brother
jरेप। - फोटो : फाइल फोटो
मुजफ्फरनगर में दहेज प्रताड़ना, पति द्वारा कुकर्म और जेठ व देवर द्वारा दुष्कर्म से परेशान पीड़िता ने नईमंडी कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर बाकी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।        
विज्ञापन

     
खतौली क्षेत्र निवासी पीड़िता की शादी तीन वर्ष पूर्व नईमंडी कोतवाली के गांव निवासी अल्ताफ से हुई थी। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे अतिरिक्त दहेज की मांग करते आ रहे थे। रोजाना, दो लाख रुपये और बाइक लाने के लिए उससे मारपीट की जाती थी। पीड़िता को एक छह माह का बच्चा भी है। विरोध करने पर आरोपी पति, जेठ और देवर सभी मिलकर मारपीट करते। विरोध करने पर पति तलाक देने की धमकी देता था।

विज्ञापन

 

पीड़िता ने बताया कि उसके पिता नहीं हैं, विधवा मां है। उसने दहेज लाने में गरीबी का रोना रोया तो पति ने उससे कुकर्म और जेठ तथा देवर ने दुष्कर्म करना शुुरू कर दिया। मामले का पता चलने पर बुधवार शाम पीड़िता की मां उससे मिलने आई तो ससुरालियों ने फिर से दहेज की मांग रखी। मां ने दस हजार रुपये देकर बाकी और देने में असमर्थता जाहिर कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

स बात पर पति बिफर पड़ा और मां-बेटी की पिटाई कर दोनों को घर से निकाल दिया। रात में ही दोनों नई मंडी कोतवाली पहुंचीं और पुलिस को मामले से अवगत कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया और देवर-जेठ की तलाश में जुट गई है।          

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed