फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rape accused arrested, sent to jail

बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी दबोचा, जेल भेजा

Sat, 27 Oct 2018 12:58 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 27 Oct 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
Rape accused arrested, sent to jail
पुलिस गिरफ्त में बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
पुरकाजी में तीन दिन पूर्व छह साल की मासूम को अगवा कर दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने उत्तराखंड के लिब्बरहेड़ी निवासी आरोपी को भूराहेड़ी चेकपोस्ट से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने नशे की हालत में वारदात को अंजाम दिया था। जिसके पास से चाकू व नशे की गोलियां भी बरामद हुईं हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस लाइन स्थित सभागार में शुक्रवार दोपहर प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि पुरकाजी कस्बे की एक बस्ती निवासी छह साल की कक्षा-दो की मासूम छात्रा 23 अक्तूबर को दोपहर करीब 12 बजे स्कूल से खाना खाने के लिए घर जा रही थी। इसी दौरान उसे अगवा कर लिया गया, जिसके बाद दोपहर करीब ढाई बजे वह पुरकाजी बाईपास स्थित एक खेत में बदहवासी की हालत में एक राहगीर दंपति को मिली थी।
विज्ञापन


गंभीर अवस्था में बच्ची जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले आरोपी की पहचान उत्तराखंड के लिब्बरहेड़ी की नई बस्ती निवासी फैजू उर्फ फैजान पुत्र नसीम के रूप में हुई थी, जिसे शुक्रवार सुबह भूराहेड़ी चेकपोस्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से छुरी और नशे की गोलियां बरामद की गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी पुरकाजी में रिश्तेदारी है, जहां आते समय उसने नशे की हालत में बच्ची को अकेली पाकर उसे चाऊमीन खिलाने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी ने बच्ची को खेत में ले जाकर हैवानियत को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को उसे जेल भेजा जा रहा है।


उपचार के बाद बच्ची स्वस्थ, शुक्रवार को गई स्कूल
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी में कामांध युवक की हैवानियत का शिकार हुई पीड़ित बच्ची को जिला अस्पताल में त्वरित उपचार मिलने के कारण वह अब काफी हद तक स्वस्थ है। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि बच्ची को बृहस्पतिवार शाम डिस्चार्ज कर दिया गया, जिसके बाद शुक्रवार को तो वह अपने स्कूल भी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed