{"_id":"57644a9b4f1c1b515911bb69","slug":"prayers-on-the-roof-of-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने की छत पर नमाज पढ़ने को लेकर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने की छत पर नमाज पढ़ने को लेकर हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
भोपा थाने पर हंगामा मुस्लिम समुदाय के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा थाने की छत पर नमाज पढ़ने को लेकर पुलिस से हुई कहासुनी से आक्रोशित सैकड़ों लोगों ने हंगामा किया। थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। सूचना पर पहुंचे एसएसपी दीपक कुमार ने जिम्मेदार लोगों से वार्ता कर किसी तरह मामला शांत किया। एसएसपी ने यह भी कहा कि नई परंपरा की किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी।
भोपा थाने की भूमि पर एक ओर मंदिर तो दूसरी तरफ मस्जिद बनी हुई है। थाने के ठीक बराबर में बनी मस्जिद को थाने वाली मस्जिद के नाम से जाना जाता है। शुक्रवार को जुमे की नमाज पढ़ने के लिए काफी संख्या में नमाजी थाने वाली मस्जिद में पहुंचे। जगह कम पड़ने पर इस दौरान कुछ लोग मस्जिद से सटी थाने की छत पर नमाज पढ़ने के लिए पहुंच गए।
छत पर भीड़ दिखने पर पुलिस ने सख्त लहजे में उन्हें हटने के लिए कहा। कुछ लोगों ने इस बात को तूल देना शुरू कर दिया। नमाज के बाद काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। थाने का घेराव कर प्रदर्शन कर विरोध जताने लगे।
विज्ञापन
मामले की जानकारी मिलने पर एसएसपी दीपक कुमार तुरंत भोपा थाने पहुंचे। उनके सामने कुछ नमाजियों ने कहा कि जगह की दिक्कत को देखते हुए ही कुछ नमाजी छत पर आना चाहते हैं। एसएसपी ने कहा कि ऐसी किसी परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी जिससे सौहार्द बिगड़ने की आशंका हो। उन्होंने कुछ जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में यह मामला शांत कराया।
इस दौरान पूर्व प्रधान इजहार अहमद, लियाकत अली प्रधान, शहजाद, कारी इकराम, अमजद अली ने बताया कि नमाज के वक्त कुछ बच्चे थाने की छत पर आ गए थे। इसे लेकर गलतफहमी हो गई। समझाबुझाकर मामला शांत कर दिया गया है। हंगामे के समय एहतियाती तौर पर एसपी सीटी संतोष कुमार मिश्रा, सीओ भोपा सूक्ष्म प्रकाश भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे।