{"_id":"6af82d7ebffcc0d3680b2321","slug":"kannauj-anuj-chaturvedi-murder-case-daughter-and-father-of-the-main-accused-arrested-illegal-weapons-recovered-2026-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनुज चतुर्वेदी हत्याकांड: मुख्य आरोपी की बेटी और पिता गिरफ्तार, दुकान से अवैध असलहा बरामद, ये सामान भी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अनुज चतुर्वेदी हत्याकांड: मुख्य आरोपी की बेटी और पिता गिरफ्तार, दुकान से अवैध असलहा बरामद, ये सामान भी बरामद
Sat, 14 Nov 2026 03:14 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 14 Nov 2026 03:14 PM IST
सार
Kannauj News: छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में चर्चित अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी हत्याकांड में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए मुख्य आरोपी की बेटी और वांछित पिता अवध बिहारी दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही आरोपी अमोल दीक्षित की दुकान पर छापेमारी कर 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में अधिवक्ता अनुज चतुर्वेदी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने मुख्य आरोपी और कांग्रेस के जिला महासचिव अमोल दीक्षित की पुत्री और मामले में वांछित चल रहे उनके पिता अवध बिहारी दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने अमोल दीक्षित की दुकान पर छापा मारकर अवैध असलहा और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
इस कार्रवाई से क्षेत्र में खलबली मच गई। पुलिस के अनुसार, हत्याकांड की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और आरोपियों की तलाश के क्रम में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने अमोल दीक्षित की दुकान पर छापेमारी की तो वहां से 315 बोर का एक तमंचा, एक लाइसेंसी बंदूक और पिस्टल के कारतूस बरामद हुए। दुकान से असलहा मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच का दायरा और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
संभावित संलिप्तता की पड़ताल जारी है
हत्याकांड में मुख्य आरोपी अमोल दीक्षित की भूमिका पहले से ही पुलिस की जांच के केंद्र में है। अब उनकी पुत्री और पिता अवध बिहारी दीक्षित की गिरफ्तारी से मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद असलहों का हत्याकांड से कोई संबंध है या नहीं और दुकान में इन्हें किस उद्देश्य से रखा गया था। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है। बरामद असलहों और कारतूसों के संबंध में भी आवश्यक जांच की जा रही है। हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित संलिप्तता की पड़ताल जारी है।
