फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Police deployed in cemetery dispute

कब्रिस्तान विवाद में पुलिस तैनात

Sat, 21 May 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 21 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Police deployed in cemetery dispute
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खतौली। कब्रिस्तान में दूसरा गेट खोलने को लेकर बृहस्पतिवार को दोनों संप्रदायों के बीच विवाद गहरा गया था। इस विवाद को लेकर शुक्रवार को पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया।
विज्ञापन


कब्रिस्तान के विवाद के साथ ही जुमे की नमाज को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चौराहों सहित संवेदनशील इलाकों में पुलिस और पीएसी बल तैनात रहा। इतना ही नहीं, दयालपुरम कालोनी में स्थित विवादित कब्रिस्तान में भी पुलिस बल मौजूद रहा। जुमे की नमाज के बाद नमाजी घर लौटे तब कहीं जाकर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


सरकारी अमला इस बात को लेकर आशंकित था कि जुुमे की नमाज के बाद मुस्लिम लोग एकत्र होकर दयालपुरम कालोनी स्थित कब्रिस्तान पर न पहुंच जाए। इसलिए पुलिस प्रशासन सुबह से ही सतर्क हो चुका था। जुमे की नमाज से पूर्व ही नगर के मुख्य चौराहों के अलावा संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल मुस्तैद कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब्रिस्तान के आसपास महिला दरोगा को भी तैनात किया गया था। पुलिस की गाड़ियां में लाठियां और हेलमेट रखे हुए थे। इतनी निगरानी और कड़ी सुरक्षा के कारण मुस्लिम समाज के लोग भी जुमे की नमाज पढ़कर लौट गए। उनकी ओर से किसी तरह का विरोध नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed