{"_id":"5873dc3f4f1c1b1729ba926a","slug":"piracy-off-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडीमेड व्यापारी के बंद मकान से लाखों की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेडीमेड व्यापारी के बंद मकान से लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 10 Jan 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारह दिन पूर्व बेटे से मिलने गए कारोबारी के घर के ताले तोड़कर चोरों ने नगदी और जेवर सहित लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। सोमवार सुबह वापिस आने पर पीड़ित का घटना का पता चला। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने के घंटा भर बाद पहुंची पुलिस मौके का मुआयना कर वापस लौट गई। चोरी से व्यापारियों में काफी आक्रोश है।
नई मंडी कोतवाली के पटेलनगर निवासी अजय कुमार पुत्र इंद्रसेन का शहर के सदर बाजार में रेडीमेड गारमेंटस का होलसेल का कारोबार है। पीड़ित की चरथावल में खेती की भूमि है। अजय का बेटा अगम पूना में अमेरिकन कंपनी में मैनेजर के पद पर तैनात हैं। 28 दिसंबर को अजय कुमार परिवार सहित बेटे से मिलने महाराष्ट्र में पूना गया था। सोमवार सुबह पीडित पूना से वापिस घर आया, मेनगेट खोलकर घर के भीतर गया तो देखा कि वहां कमरों का बुरा हाल था।
चोरों ने बेड और अलमारियों को बुरी तरह से खंगाल रखा था। कमरों में रखी नगदी और सोने के जेवर में गले का हार, चेन, कुंडल, टॉप्स, चांदी का नारियल आदि सहित करीब 12 लाख का सामान चोरी हुआ है। चोरों ने कमरों के सभी ताले तोड़ रखे थे। चोरी का पड़ोसियों को कुछ पता नहीं चल पाया। पीड़ित के अनुसार कई बार सौ नंबर पर फोन करने पर करीब एक घंटे बाद पुलिस जीप मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर और आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद वापिस चली गई। चोरी से व्यापारियों में काफी आक्रोश है। सीओ नईमंडी प्रिशक्षु आईपीएस मणीलाल पाटीदार ने बताया कि मौके से फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट लिए है। मामले की जांच की जा रही है। जांच चल रही है, जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
गत रात ही हुई है चोरी
मुजफ्फरनगर। रेडीमेड गारमेंट्स व्यापारी के यहां हुई चोरी मामले में लोगों को अंदेशा है कि चोरों ने रविवार रात ही घटना को अंजाम दिया है। घर में सफाई करने वाली नौकरानी का कहना है कि वह रोजाना आती थी घर बिल्कुल ठीक था। घटना वाली जगह पर चोरों की गुटके की पीक पड़ी हुई है। ताजा पीक से अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरी बीती रात ही की गई है।