{"_id":"58c2fb8b4f1c1be027dc436c","slug":"petrol-pump-salesman-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप के सेल्समैन से लूट, बाग में बंधक बनाया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप के सेल्समैन से लूट, बाग में बंधक बनाया
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 11 Mar 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
लूट का शिकार सेल्समैन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सठेड़ी में बदमाशों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन से तमंचों के बल पर लूट लिया। बदमाश सेल्समैन को बाग में बंधक बनाकर फरार हो गए। पुलिस ने देर रात तक बदमाशों को पकड़ने के लिए भागदौड़ की, लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चल सका।
रतनपुरी के गांव सठेड़ी निवासी सुनील ठाकुर पुत्र सतपाल का गांव से बाहर बुढ़ाना रोड पर शगुन नाम से पेट्रोल पंप है। जिस पर गांव मंडावली खादर निवासी दिनेश पुत्र शौकीन सेल्समैन की नौकरी करता है। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे पेट्रोल पर पंप पर पहले बाइक सवार दो बदमाश आए। इन्होंने सेल्समैन से बाइक में 500 रुपये का पेट्रोल डलवाया। सेल्समैन ने पैसे मांगे तो इंकार कर दिया।
इसी दौरान चार बदमाश पैदल ही पेट्रोल पंप पर पहुंचे। इन्होंने तमंचे निकाले और सेल्समैन से 16 हजार की नगदी लूट ली। इसके बाद बदमाश सेल्समैन को पकड़ कर पेट्रोल के पास स्थित बाग में ले गए। जहां बाग में शर्ट निकलवाई और उसी से आम के पेड़ से सेल्समैन को बांधकर फरार हो गए। दिनेश किसी तरह से बंधकमुक्त होकर गांव सठेड़ी में पहुंचा और मालिक को घटनाक्रम की जानकारी दी। मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने सेल्समैन से घटना के बारे में पूछताछ कर बदमाशों को तलाश किया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में बदमाशों की तस्वीर कैद हो चुकी है। पुलिस ने सीसीटी कैमरे की फुटेज भी खंगाली। मालिक सुनील ठाकुर ने पुलिस को लूट की घटना की तहरीर दे दी है। उधर, रतनपुरी इंस्पेक्टर विजय सिंह का कहना है कि पैसे नहीं देने पर सेल्समैन से मारपीट हुई। लूट की घटना से इंकार किया है। जांच पड़ताल की जा रही है।