फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Oriental Bank of Commerce Puraski

ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के स्ट्रांग रूम तक पहुंचे चोर

Mon, 15 Jan 2018 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर Updated Mon, 15 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
Oriental Bank of Commerce Puraski
बदमाशों ने बैंक के स्ट्रांग रूम को गैस कटर से काटने का किया प्रयास। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पुरकाजी के गांव खाईखेड़ी के ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की शाखा में तमाम सुरक्षा व्यवस्थाओं को धता बताकर चोर घुस गए। शटर और चैनल के ताले गैस कटर से काटकर स्ट्रांग रूम तक पहुंच गए। स्ट्रांग रूम को काटने की कोशिश की, लेकिन कैश तक पहुंचने में कामयाब नहीं हो पाए। इस पर चोर वहां रखी गार्ड की राइफल चोरी कर ले गए। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


घटना रविवार रात की है। चोर गांव के बाहर बने प्राइमरी स्कूल में पहुंचे और रसोई का जाल फाड़कर उसमें रखा गैस सिलेंडर चोरी कर लिया। इसके बाद स्कूल परिसर में स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में पहुंचे। गैस सिलेंडर से बैंक के शटर के ताले काटने की कोशिश की।
विज्ञापन


ताले नहीं कटने पर चोरों ने गैस कटर से शटर को तीन जगह से काटकर उसके अंदर लगे चैनल के ताले काटे और बैंक के अंदर घुस गए। बैंक के स्ट्रांग रूम में रखी अलमारी को काटने की कोशिश की, मगर कैशर तक पहुंचने में कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद चोर बैंक से चार बैटरी और गार्ड की राइफल चोरी कर ले गए। सवेरे करीब आठ बजे बैंक परिसर पहुंचे सफाई कर्मी ने मामले की जानकारी ग्राम प्रधान के पति हरिओम त्यागी को दी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बैंक में चोरी की जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी होतीलाल राणा और छपार थाना प्रभारी आदेश त्यागी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर एसएसपी को दी।

इसी दौरान गांव निवासी बैंक का चपरासी प्रभात भी मौके पर पहुंच गया और बैंक के मैनेजर को घटना की जानकारी दी। बैंक मैनेजर के अवकाश पर होने के कारण असिस्टेंट मैनेजर नमामी शंकर मिश्रा बैंक पहुंचे और सामान की छानबीन की। बैंक में रखी गार्ड की राइफल और चार बैटरी गायब मिले। स्कूल से चोरी किया गया घरेलू गैस सिलेंडर, एक ऑक्सीजन सिलेंडर और उसके उपकरण बैंक में पड़े मिले। 

सूचना पर एएसपी मनीलाल पाटीदार सर्विलांस, फिंगर प्रिंट और क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मौके पर पहुंची और घटना की जांच कर कर्मचारियों से पूछताछ की। इसी दौरान बैंक पहुंचे गैस वेल्डर गुलजार निवासी पुरकाजी ने बताया कि आक्सीजन सिलेंडर उसका है, जिसे चोर उसके खोखे को फाड़कर रविवार की रात चोरी कर ले गए थे, जिसकी रिपोर्ट उसने थाने पर दे दी थी। एएसपी ने उसके खोखे पर जाकर जांच कर उससे पूछताछ की। इस दौरान एएसपी और क्राइम ब्रांच टीम ने आसपास की जगह की भी छानबीन की।

तीन माह पहले भी हुई थी स्कूल में चोरी 
प्राइमरी स्कूल में तीन माह पूर्व भी चोरी हुई थी। चोर स्कूल से गैस सिलेंडर और अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। इसके अलावा निकट ही बनी सहकारी समिति में भी चोरी की घटना हो चुकी है।  इसके बावजूद पुलिस घटनाओं को गंभीरता से नहीं ले रही हैं। एएसपी से ग्रामीणों ने पुलिस की शिकायत कर रोष जताया। साथ ही कम्हेड़ा पुलिस चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर आम जनता के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। 
 
पूरी तैयारी के साथ आए थे चोर
चोर बैंक से कैश उड़ाने के लिए पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे। उन्होंने पहले पुरकाजी से एक गैस वेल्डर की दुकान से आक्सीजन सिलेंडर चोरी किया। बाद में गांव के स्कूल की रसोई से गैस सिलेंडर चोरी किया। ऑक्सीजन सिलेंडर को पुरकाजी से चोरी कर ग्राम खाईखेड़ी तक करीब आठ किलोमीटर ले जाने में चोरों ने संभवत: किसी गाड़ी का इस्तेमाल किया होगा। इसके अलावा पुरकाजी हाईवे पर खोखा फाड़कर सिलेंडर चोरी करना भी रात में होने वाली पुलिस गश्त पर सवालिया निशान लगा रहा है। 
 
एसएसपी ने किया  मौका मुआयना 

पुरकाजी। एसएसपी अनंत देव ने सोमवार की शाम मौके पर पहुंचकर बैंककर्मियों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे घटना के वक्त बंद होने की जानकारी मिलने पर असिस्टेंट बैंक मैनेजर से लापरवाही बरतने पर नाराजगी जताई और कैमरे हर वक्त चालू रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी सिटी ओमवीर सिंह और फोरेंसिक टीम भी मौजूद रही। 


बैंक शाखा में नहीं बिजली कनेक्शन 
बैंक में बिजली कनेक्शन ही नहीं है। केवल जनरेटर के भरोसे पूरे दिन बैंक का काम होता है। बैंक खुलने तक सीसीटीवी कैमरे चालू रहते हैं। बैंक बंद होने जाने पर यहां लगे सीसीटीवी कैमरे भी ठप हो जाते हैं। एसएसपी ने इसे बैंक अधिकारियों की बड़ी लापरवाही माना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed