फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nauna farmer shot dead

किसान की गोली मारकर हत्या 

Sat, 23 Jul 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 23 Jul 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Nauna farmer shot dead
क्राइम
मंसूरपुर के गांव नौना निवासी सुरेंद्र (65) पुत्र आशा परिवार में चार भाई थे। एक भाई मदन की 25 वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी। परिवार व रिश्तेदारों ने मदन के मरने के बाद उसकी पत्नी कुसुम को सुरेंद्र पर बैठा दी थी। दोनों पति, पत्नी के रूप में रह रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक परिवार में जमीन के बंटवारे को लेकर काफी समय विवाद चला आ रहा था। बृहस्पतिवार की शाम करीब 6 बजे सुरेंद्र घर से जंगल में अपने खेतों में पानी चलाने के लिए गया था। रात के आठ बजे बिजली चली जाने के बाद भी सुरेंद्र घर नहीं लौटा। पिता को देखने के लिए उसका बेटा मनुज जंगल में गया।
विज्ञापन


मनुज यूपी पुलिस में सिपाही है। उसको जंगल में ट्यूबवेल से पहले पिता की साइकिल पड़ी मिली। वह और आगे गया तो उसको गोली लगा पिता का शव खेत में पड़ा मिला। सुरेंद्र की कनपटी में गोली मारी गई थी। इतना ही नहीं उसके गले पर भी निशान थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौैके पर पहुंची। पुलिस ने रात में ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को सुरेंद्र की पत्नी कुसुम की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के दो सगे भाई नरेंद्र व वेदपाल तथा भतीजे सुधरी व छोटू के विरुद्ध 302 व 120 बी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर अमरेश सिंह बघेल का कहना है कि हत्या का कारण जमीन की रंजिश  है। इसके बावजूद जांच पड़ताल करने के बाद ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed