{"_id":"5777feb54f1c1b615679c84f","slug":"murderer-muscle","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर टली अखिल के कातिल की पेशी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिर टली अखिल के कातिल की पेशी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 02 Jul 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
आसाराम का रसोइया अखिल गुप्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसाराम के रसोइए अखिल गुप्ता के हत्यारोपी कार्तिक हलदार की शनिवार को भी सीजेएम कोर्ट में पेशी नहीं हो पाई। लगातार दो तारीखों पर गुजरात पुलिस द्वारा उसे पेश नहीं किए जाने से नई मंडी पुलिस हैरान है। पुलिस फिर से कार्तिक हलदार को बी वारंट का रिमाइंडर भेजने की तैयारी में जुट गई है।
अखिल गुप्ता की हत्या के आरोपी कार्तिक हलदार की शनिवार को सीजेएम कोर्ट में पेशी होनी थी, लेकिन गुजरात पुलिस द्वारा दूसरी बार उसे पेश नहीं किए जाने से मामला जस का तस रह गया है। नई मंडी कोतवाली पुलिस कई दिनों से उसके आने को लेकर तैयारियों में जुटी थी।
पुलिस फिर से रिमाइंडर भेजने की तैयारी में जुट गई है। आसाराम के रसोइए और गीता एन्कलेव निवासी अखिल गुप्ता की जनवरी 2015 को नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में जानसठ पुल के पास बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
नई मंडी कोतवाली पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी थी। मार्च में गुजरात एटीएस ने छत्तीसगढ़ के रायपुर से मुख्य हत्यारोपी कार्तिक हलदार को गिरफ्तार कर लिया। हलदार के पकड़े जाने पर तत्कालीन एसएसपी ने नई मंडी कोतवाली से एक टीम अहमदाबाद भेजकर आरोपी से पूछताछ कराई।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस के सामने अखिल की हत्या करने की बात कबूली थी। टीम ने वापस आकर घटना से संबंधित पूरी जानकारी एसएसपी को दी। एसएसपी के आदेश पर नई मंडी कोतवाली पुलिस ने सीजेएम कोर्ट से आरोपी को पूछताछ के लिए लाने के लिए बी-वारंट की अपील की।
तब कोर्ट ने 12 मई का वारंट पुलिस को दे दिया था। पुलिस ने अहमदाबाद की साबरमती जेल, सीजेएम कोर्ट और वहां के आरआई को वारंट तामील कराए। मंडी पुलिस कार्तिक का इंतजार करती रही, लेकिन गुजरात पुलिस तय तारीख पर कार्तिक को लेकर नहीं आई।
पुलिस ने फिर से सीजेएम कोर्ट में उसके वारंट को लेकर अपील की। दो जुलाई को कार्तिक हलदार को कोर्ट में पेश करने के आदेश किए गए थे। एसओ रोजंत त्यागी ने बताया कि गुजरात पुलिस ने आरोपी को पेश नहीं किया है। फिर से सीजेएम कोर्ट से कार्तिक हलदार के वांरट का रिमाइंडर लेने की अपील की जाएगी।
कार्तिक और नीरज में ही अटकी है पुलिस कार्रवाई
कार्तिक की पेशी और नीरज की तलाश में पुलिस अटकी हुई है। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व हुई अखिल गुप्ता की हत्या के केस के हालात ये हैं कि सब कुछ गुजरात पुलिस कर रही है और यहां की पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है।
पुलिस आज तक उस नीरज का पता नहीं लगा पाई, जिसने कार्तिक को शहर में मकान, हथियार और बाइक उपलब्ध कराई थी। तीन माह पूर्व गुजरात एटीएस ने कार्तिक को छत्तीसगढ़ के रायपुर से पकड़ा तो यहां से एक टीम ने गुजरात जाकर उससे पूछताछ की।
हलदार से पूछताछ मेें शहर निवासी नीरज का नाम सामने आया था। नीरज का पता तो कार्तिक पुलिस को नहीं बता पाया, लेकिन उसने इतना जरूर कहा कि वह गाजियाबाद के नंदगांव आश्रम में किताबों की दुकान चलाता था। वह मुजफ्फरनगर का ही रहने वाला है।
उसी ने शहर में मकान और बाइक उपलब्ध कराई थी और हथियारों की उपलब्धता में भी उसका हाथ था। नीरज इतना शातिर है कि कार्तिक के शहर में 28 दिन रहने के बाद भी उसने अपना पता ठिकाना कार्तिक को नहीं दिखाया। इसी नीरज की गिरफ्तारी और कार्तिक की सीजेएम कोर्ट में पेशी को लेकर नई मंडी कोतवाली पुलिस उलझी पड़ी है।