फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   moongfali lifafe mein nahin dalne par sangharsh

मूंगफली लिफाफे में नहीं डालने पर संघर्ष

Tue, 22 Nov 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 Nov 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
moongfali lifafe mein nahin dalne par sangharsh
भोपा के गांव जौली में हुए झगड़े के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के भोपा में जौली गांव में मामूली बात पर बीती रात सांप्रदायिक टकराव हो गया। दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। जमकर लाठी-डंडे चले  और एक-दूसरे पर फायरिंग शुरू हो गई। संघर्ष में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस की ओर से दोनों पक्षों के आठ लोग नामजद और आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


जौली गांव में देर रात आस मोहम्मद उर्फ आशू ठेले पर मूंगफली बेच रहा था। इस दौरान आशू मूंगफली बेचता हुुआ दलित बस्ती में पहुंचा। अमित उससे मूंगफली खरीदने लगा। अमित ने आशू से  खरीदी गई मूंगफली को लिफाफे में देने को कहा, आशू ने लिफाफा होने से इंकार कर दिया। इसी बात पर दोनों में कहासुनी और गाली-गलौज होने लगी। बात बढ़ने पर आशू पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों की ओर से पथराव शुरू हो गया। इसी बीच कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी। ईंट-पत्थर बरसने से कई परिवारों के छप्पर और टिन शेड टूट गए। इस दौरान करीब आधा दर्जन लोग चोट लगने से घायल हो गए। 
विज्ञापन



सूचना पर भोपा सीओ अकील अहमद, थाना प्रभारी योगेश शर्मा, ककरौली थाना प्रभारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ा। जौली चौकी प्रभारी शिवकुमार की ओर से पुलिस पार्टी पर हमला करने वाले  अमित, कर्मा, आशू, रागू, श्यामू, मानू, हैदर, जानू के अलावा अज्ञात लोगों के खिलाफ भोपा थाने में रिपोर्ट दर्ज कर दी गई। वहीं, पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आशू, जानू, अमित और कर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसके अलावा प्रशासन ने एहतियातन गांव में पीएसी बल तैनात कर दिया है, फिलहाल गांव में सांप्रदायिक तनाव पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed