फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Monu Murder Case

पत्नी के प्रेमी ने की थी मोनू की हत्या 

Sun, 19 Jun 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 19 Jun 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Monu Murder Case
तितावी पुलिस द्वारा पकड़ा गया मोनू का हत्यारोपी। - फोटो : अमर उजाला
तितावी पुलिस ने नंगला पिथौरा के शिवराज उर्फ मोनू हत्याकांड का खुलासा करने का दावा किया है। मृतक की पत्नी के प्रेमी ने उसकी गोली मारकर हत्या की थी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर उसे जेल भेज दिया। 
विज्ञापन


तितावी थाना क्षेत्र के गांव नंगला पिथौरा निवासी शिवराज उर्फ मोनू का गोली लगा शव 17  फरवरी को बाबरी थाना क्षेत्र के गांव गोगवान जलालपुर में एक ट्यूबवेल पर पड़ा मिला था । मोनू की हत्या से गुस्साए ग्रामीणों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर खूब हंगामा कर पुलिस वालों से अभद्रता की थी। मृतक के तहेरे भाई सनातन नरेश ने बाबरी थाने पर अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था ।  
विज्ञापन


कुछ समय पश्चात डीआईजी सहारनपुर के निर्देश पर हत्याकांड की जांच बाबरी थाने से हटाकर तितावी पुलिस को सौंप दी गयी थी। शनिवार को तितावी पुलिस ने मोनू हत्याकांड का खुलासा किया। तितावी थानाध्यक्ष मुनेन्द्र सिंह ने बताया कि शिवराज उर्फ मोनू की शादी सहारनपुर के गांव हसनपुर की दिव्या के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिव्या का शादी से पहले ही करीब ढाई वर्ष से सालवा, थाना छप्पर,  यमुनानगर हरियाणा के धर्मेंद्र पुत्र बलराम से प्रेम प्रसंग चल रहा था । दिव्या का वहां पर अपने मामा के घर आना जाना था। इस बात की भनक जब दिव्या के परिजनों को लगी, तो  उन्होंने दिव्या की शादी तितावी के गांव नंगला पिथौरा में शिवराज उर्फ मोनू के साथ कर दी ।

जिसका दिव्या के प्रेमी धर्मेन्द्र ने विरोध किया था और  शादी के बाद भी दिव्या के परिजनों को धमकी दी थी। उसी जिद को पूरी करने के लिये दिव्या के प्रेमी धर्मेन्द्र ने दिव्या के पति शिवराज उर्फ मोनू को फोन किया और खुद को दिव्या की बुआ का लड़का बताकर थानाभवन में मिलने को बुला लिया । जिसके बाद शिवराज थानाभवन पहुंच गया। वहां से शिवराज को साथ लेकर धर्मेन्द्र नंगला

पिथौरा चलने को तैयार हो गया और उसी दौरान गोगवान के जंगल  में ट्यूबवेल पर बैठकर बात करने का बहाना बनाकर बैठ गया। वहीं मौका पाकर मोनू की गोली मारकर हत्या कर दी और तमंचा वहीं पर छुपाकर  वहां से भाग गया। जांच के दौरान फोन काल डिटेल के आधार पर तितावी पुलिस हत्यारोपी तक पहुंच गई।


थाना प्रभारी ने बताया कि एक सूचना के आधार पर  हत्यारोपी धर्मेंद्र को धौलरा बस  अड्डे से गिरफ्तार कर लिया।  जिसके बाद उस से थाने लाकर पूछताछ की गयी तो उसने  शिवराज उर्फ मोनू की हत्या प्रेमिका को पाने की चाह में करना स्वीकार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस की जांच अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed