फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Missing young man in dubious condition

लापता युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 27 Apr 2019 12:31 AM IST
Deepak Sharma मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Sat, 27 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
Missing young man in dubious condition
crime - फोटो : अमर उजाला
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। चार दिन से लापता गांव भोजाहेड़ी निवासी युवक का शव शुक्रवार सुबह गांव के निकट पास स्थित बाग में पड़ा मिला। क्षेत्र के गांव भोजाहेड़ी निवासी अतरसिंह के सात पुत्र हैं, जो मजदूरी कर परिवार के पालन में पिता का हाथ बंटाते हैं। इनमें सबसे छोटा बेटा राहुल (22) करीब एक वर्ष से हिमाचल प्रदेश के जनपद सिरमौर के कालाआम में रहकर फैक्टरी में काम कर रहा था।
विज्ञापन


करीब एक सप्ताह पूर्व वह घर आया था। 21 अप्रैल को गांव बसेड़ा निवासी रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के बाद 22 अप्रैल को घर से ड्यूटी पर जाने के लिए निकल गया था। दो दिन बाद तक वह हिमाचल प्रदेश नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। शुक्रवार सुबह खेतों पर जाते ग्रामीणों ने गांव के बाहर स्थित एक बाग में युवक की लाश पड़ी देख प्रधान के पुत्र इस्तकार को जानकारी दी। अतर सिंह भी ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचा, जहां शव की शनाख्त चार दिन से लापता राहुल के रूप में हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच की, लेकिन उसके पास से कुछ भी नहीं मिला।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि शव का चेहरा और शरीर नीला पड़ चुका था, जो करीब दो दिन पुराना था। परिजनों ने उसके 23 अप्रैल से लापता होने की जानकारी दी थी। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत के कारणों का पता चल सकेगा, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल राहुल के भाई सतीश ने रपट इत्तलाई दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed