फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Miscreants looted

भांग के ठेके पर लूट

Sat, 23 Jan 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 23 Jan 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Miscreants looted
खतौली। रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचों के बल पर भांग ठेका के संचालक से नगदी से भरा गल्ला लूट लिया।
विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों ने संचालक के साथ मारपीट की और तमंचे से फायर कर दिया, जिसमें संचालक बाल-बाल बचा। गोली चलने से दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। इसके  बाद बदमाश बाइक पर बैठकर फरार हो गए।

दिल्ली निवासी गोपाल पुत्र सुब्रमण्यम ने भांग का ठेका ले रखा है। रेलवे ऑवर ब्रिज के नीचे भाग का ठेका है। शुक्रवार की शाम को संचालक गोपाल अपने ठेके पर बैठा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे। इन बदमाशों ने तमंचों से आतंकित कर गल्ला लूट लिया।
विज्ञापन


गोपाल ने विरोध किया तो बदमाशों ने मारपीट कर उसको घायल कर दिया। संचालक के शोर मचाने पर बदमाशों ने तमंचे से एक फायर कर दिया। बदमाशों की गोली लगने से संचालक बाल-बाल बच गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदारों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फायर करने के बाद बदमाश बाइक पर बैठकर फरार हो गए। दुकानदारों ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास भी किया, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। संचालक का कहना है कि बदमाश 2200 रुपये की नगदी लूट कर ले गए हैं।


लूट की सूचना मिलने पर पुलिस ठेका पर पहुंची। पुलिस ने ठेका संचालक गोपाल से घटना के बारे में पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने लूट का प्रयास किया था। वे नगदी लूटकर नहीं ले गए हैं। जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed