फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   mirchi attack ke aaropi ka serender

मिर्ची अटैक के आरोपी का न्यायालय में सरेंडर

Tue, 22 Nov 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 Nov 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
mirchi  attack ke aaropi ka serender
मिर्ची अटैक के आरोपी का कोर्ट में सेरेंडर - फोटो : प्रतीकात्मक
मुजफ्फरनगर में शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल की आंखों में मिर्च पाउडर डालने वाले आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अदालत ने उसकी जमानत अर्जी को खारिज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जमानत पर सुनवाई 25 नवंबर को होगी। 
विज्ञापन


शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल की आंखों में मिर्च पाउडर डालने की घटना 12 सितंबर की सुबह उस समय हुई थी, जब वे अपने गांधीनगर आवास पर समस्याएं सुन रहे थे। तभी आरोपी पीनना निवासी कपिल उर्फ चिंटू वहां आया और बातों के दौरान विधायक की आंखों में मिर्च पाउडर डाल कर बाहर खड़े बाइक सवार अपने साथियों के साथ फरार हो गया था।
विज्ञापन


नईमंडी कोतवाली में यह मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस तभी से मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी थी। मगर वह हाथ नहीं लग रहा था, जबकि उसके एक साथी तथा एक महिला को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। मुख्य आरोपी ने क्यों विधायक की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, इसका भी अभी तक खुलासा नहीं हो सका है। सोमवार को मुख्य आरोपी कपिल उर्फ चिंटू ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।      
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed